Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखलाजा 10 से कटा मनीष पॉल का पत्ता? भारती सिंह करेंगी सीजन 10 होस्ट!

Jhalak Dikhhla Jaa  Season 10 Update: कलर्स टीवी का रिएलिटी शो झलक दिखलाजा का सीजन 10 जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। इस सीजन को नया होस्ट मिल सकता है। जानिए ये लेटेस्ट अपडेट...

Bharti Singh, Maniesh Paul
Bharti Singh, Maniesh Paul 
मुख्य बातें
  • झलक दिखलाजा जल्द करेगा टीवी पर वापसी।
  • झलक दिखलाजा 10 से कट सकता है मनीष पॉल का पत्ता।
  • भारती सिंह हो सकती हैं झलक दिखलाजा 10 की नई होस्ट।

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: कलर्स टीवी का रिएलिटी टीवी शो झलक दिखलाजा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), करण जौहर (Karan Johar) के अलावा एक्स कंटेस्टेंट नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी जज करने वाली हैं। अब इस सीजन के होस्ट से जुड़ी अपडेट भी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक झलक दिखलाजा के 10वें सीजन को मनीष पॉल होस्ट नहीं करेंगे। 10वां सीजन भारती सिंह होस्ट करने जा रही हैं। मेकर्स ने शो के लिए भारती सिंह को अप्रोच भी किया है।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारती सिंह (Bharti Singh) से शो को होस्ट करने के लिए कहा गया है। भारती भी इस ऑफर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि, अभी उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है लेकिन, इससे जुड़ी सारी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फैंस को उम्मीद थी कि मनीष पॉल (Maniesh Paul) ही सीजन को होस्ट करेंगे लेकिन, उनके नाम पर कोई विचार नहीं किया गया। मेकर्स इस बार बदलाव चाहते हैं। भारती का नाम जब शो को होस्ट करने के लिए आया तो निर्णय लेने वाले सभी लोग इसके लिए एकमत थे। 

Bharti Singh

पांच साल बाद हो रही है वापसी
झलक दिखलाजा पांच साल बाद वापसी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक चैनल और शो के प्रोड्यूसर इस सीजन के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं। शो की दोनों जज नोरा और माधुरी दीक्षित अच्छी डांसर हैं। वहीं, करण जौहर अपने तीखे और चुटीले अंदाज से ऑडियंस को खूब एंटरटेन करते हैं। ऐसे में भारती सिंह का शो में आना इसमें एक नया अंदाज शामिल करेगा। गौरतलब है कि झलक दिखलाजा का नौवां सीजन 30 जुलाई 2016 को आया था। इस सीजन को मनीष पॉल ने होस्ट किया था। वहीं, इसे जैकलीन फर्नांडिज, करण जौहर और फराह खान ने जज किया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झलक दिखलाजा के 10वां सीजन दो सितंबर से ऑन एयर हो सकता है। इस सीजन एरिका फर्नांडिज, निया शर्मा, सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति और पारस कलनावत जैसे सेलेब्स के नाम बतौर कंटेस्टेंट्स सामने आ रहे हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर