Jijaji Chhat Par Koi Hai: कॉमेडी में लगेगा हॉरर का तड़का, 8 मार्च से शुरू होगा 'जीजाजी छत पर कोई है'

Jijaji Chhat Par Koi Hai Starting Date and cast: सब टीवी के लोकप्रिय शो जीजाजी छत पर हैं का दूसरा सीजन आ रहा है। इस सीजन का नाम है 'जीजाजी छत पर कोई है'। इस बार इस शो में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी लगेगा।

JijaJi Chhat Parr Koii Hai
JijaJi Chhat Parr Koii Hai 
मुख्य बातें
  • सब टीवी के लोकप्रिय शो जीजाजी छत पर हैं का दूसरा सीजन आ रहा है।
  • इस बार इस शो में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी लगेगा।
  • इस सीरियल में फीमेल लीड इलायची का किरदार निभाएंगी हीबा नवाब।

Jijaji Chhat Par Koi Hai Starting Date and cast: सब टीवी के लोकप्रिय शो जीजाजी छत पर हैं का दूसरा सीजन आ रहा है। इस सीजन का नाम है 'जीजाजी छत पर कोई है'। इस बार इस शो में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी लगेगा। इस शो की घोषणा तो काफी पहले हो गई थी और अब इसको लेकर बाकी जानकारी भी सामने आ गई है। इस बार कई नए स‍ितारे को इस सीरियल में लीड रोल दिए गए हैं। हालांकि इलायची के किरदार को नहीं बदला गया है। 

Jijaji Chhat Par Koi Hai Cast- 

इस सीरियल में फीमेल लीड इलायची का किरदार निभाएंगी अदाकारा हीबा नवाब। हीबा इलायची के साथ साथ भूत के रोल में भी नजर आएंगी। वहीं जीजा जी का किरदार निभाएंगे सुभाशीष झा। इससे पहले सीजन में निखिल खुराना ने यह रोल निभाया था। इलायजी के पिता के रोल में होंगे अनूप उपाध्‍याय, मां के किरदार में होंगी सोमा राठौर। फ‍िरोज खान, सुमित अरोरा, सुचेता खन्‍ना और जीतू शिवहरे भी अहम किरदार निभाएंगे। 

Jijaji Chhat Par Koi Hai Promo Video - 

Jijaji Chhat Par Koi Hai Starting Date and Time- 

जानकारी के अनुसार जीजाजी छत पर कोई है शो आठ मार्च 2021 से ऑन एयर होगा। इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे किया जाएगा। यह शो 'मैडम सर' को रिप्‍लेस करने जा रहा है। सीरियल की कहानी जिंदल और जल्दीराम परिवारों के बीच एक प्रॉपर्टी विवाद पर आधारित है। इसमें एक ट्विस्ट होगा जिसमें उनकी पुरखों की सम्पति के साथ एक गहरा रहस्य जुड़ा हुआ है। 

Jijaji Chhat Par Koi Hai Story- 

इस सीरियल में इस बार दिखाया जाएगा कि जिंदल और जल्दीराम परिवार एक हवेली के लिए आपस में लड़ते हैं लेकिन दोनों में से किसी परिवार को नहीं पता होता कि इस हवेली में एक भूत भी है। दर्शक इस हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए खासा उत्‍साहित हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर