Bigg Boss 13: 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, कभी उड़ी थी मौत की अफवाह

टीवी मसाला
Updated Oct 30, 2019 | 12:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shefali Jariwala in Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 में अब तक तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं जो कि तीनों ही पुरुष कंटेस्टेंट थे। अब जल्द ही शो में ग्लैमरस एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है।

Shefali Jariwala
Shefali Jariwala 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में जल्द 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की एंट्री होने वाली है
  • शेफाली ने 'कांटा लगा' गाने के बाद करीब 10-15 वीडियो एल्बम में काम किया
  • कई बार शेफाली की मौत की अफवाह भी उड़ चुकी है, एक बार कहा गया था कि इंफेक्शन के चलते उनकी मौत हो गई

टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिल रहे हैं। पिछले महीने शुरू हुआ यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। घर में अब तक तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं जिसमें विकास पाठक, तहसीन पूनावाला और भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है।

घर में तीन नए सदस्यों की एंट्री के बाद आज एक और सदस्य की एंट्री होने वाली है जिनका नाम है शेफाली जरीवाला। पिछले कई दिनों से यह चर्चा थी कि शेफाली शो का हिस्सा बन सकती हैं हालांकि उन्होंने खुद इस बात की कोई जानकारी नहीं दी ना ही कलर्स चैनल की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने आई। अब कलर्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर उनका वीडियो पोस्ट कर यह कंफर्म किया कि शो में शेफाली की एंट्री होने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shefali Jariwala (@shefalijariwala) on

 

कलर्स ने शेफाली का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कांटा लगा गाने के साथ ही एंट्री करती नजर आ रही हैं। इसमें शेफाली बोलती दिख रही हैं कि घर में दो ग्रुप बने हुए हैं और एक हफ्ते में यह बदलने वाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके साथ लिखा, 'आ रहीं हैं शेफाली जरीवाला, बनने इस टेढे घर का हिस्सा। देखें उन्हें आज रात 10:30 बजे।'

बता दें कि शेफाली साल 2002 में अपने गाने कांटा लगा से मशहूर हुईं थीं। आज भी यह गाना सुनकर लोगों को शेफाली का चेहरा याद आ जाता है। इस गाने से मशहूर होने के बाद शेफाली साल 2004 में फिल्म मुझसे शादी करोगी में बिजली का रोल निभाती दिखीं। इसके बाद नच बलिए 5 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग दिखाई दी थीं। 

उड़ चुकी है मौत की अफवाह

शेफाली जरीवाला की मौत की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं जो बाद में महज अफवाह साबित हुईं। कांटा लगा गाने से मशहूर होने के बाद यह खबरें आईं थीं कि शेफाली ने एक टैटू बनवाया था जिसके बाद उन्हें इंफेक्शन हो गया जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हालांकि यह केवल अफवाह थी। मालूम हो कि शेफाली ने साल 2005 में म्यूजिशियन हरमीत सिंह से शादी की लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने एक्टर पराग त्यागी से शादी की।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर