20 साल तक कई हिट TV शो देने के बाद अब काम्या पंजाबी ने राजनीति में रखा कदम, राखी सावंत और गौहर खान ने दी बधाई

TV Actress Kamya Panjabi joins Congress party| काम्या पंजाबी को बनूं मैं तेरी दुल्हन, मर्यादा और शक्ति अस्तित्व के अहसास की जैसे टीवी शोज में काम करने के लिए जाना जाता है।

Kamya Panjabi joins Congress party looking forward to start New journey
काम्या पंजाबी। 
मुख्य बातें
  • काम्या पंजाबी नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
  • शक्ति अस्तित्व के अहसास की एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है।
  • काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर खुद एक बात की घोषणा की।

टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी अब एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। छोटे परदे की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक काम्या पंजाबी ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। काम्या पंजाबी का कहना है कि वह पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्सुक हैं।

काम्या पंजाबी को बनूं मैं तेरी दुल्हन, मर्यादा और शक्ति अस्तित्व के अहसास की जैसे टीवी शोज में काम करने के लिए जाना जाता है। बुधवार को एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप की उपस्थिति में राजनीतिक दल में शामिल होने की शपथ ली।

42 साल की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने गुरुवार को ट्विटर पर जगताप और राजनीतिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला को टैग करते हुए इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरी नई शुरुआत के लिए एक सुंदर शुरुआत! इतने गर्मजोशी से स्वागत के लिए भाई जगताप, भाई तहसीन का बहुत-बहुत धन्यवाद। वास्तव में राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में काम करना शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।' एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आने के बाद राखी सावंत, गौहर खान, मनीष नागदेव, पूजा सिंह कई सितारों ने उनको बधाई दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@panjabikamya)

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे तहसीन पूनावाला ने भी कांग्रेस पार्टी में अभिनेत्री काम्या का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें विश्वास है कि काम्या पंजाबी नागरिकों की अच्छी सेवा करेंगी। जैसा कि सभी जानते हैं कि टीवी सीरियल्स के अलावा काम्या पंजाबी साल 2013 में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। यहां तक कि वो ट्विटर पर काफी एक्टिंव हैं और बिग बॉस के हर सीजन पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। 

काम्या पंजाबी ने साल 2001 में टेलीविजन डेब्यू किया था। इसके बाद लगातार एक्ट्रेस ने छोटे परदे पर काफी काम किया। बात पर्सनल लाइफ की करें तो काम्या पंजाबी ने 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। कपल का 2013 में तलाक हो गया और उनकी एक बेटी आरा है। काम्या ने लंबे वक्त तक टेलीविजन अभिनेता करण पटेल को भी डेट किया, लेकिन 2015 में उनका ब्रेकअप हो गया। साल 2020 में काम्या पंजाबी ने दिल्ली के डॉक्टर शलभ डांग से शादी की। शलभ तलाकशुदा थे उनकी पिछली शादी से एक बेटा ईशान है। वहीं काम्या ने ईशान को और शलभ ने आरा(काम्या की बेटी) को अपना लिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर