गुड्डन की होगी खतरों के खिलाड़ी 12 में एंट्री, खतरनाक स्टंट करने के लिए कनिका मान हुईं तैयार 

Kanika Mann To Enter Khatron Ke Khiladi 12: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा कनिका मान अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगी। इस शो के लिए कनिका मान को अप्रोच किया गया है।

Kanika Mann To Enter In Khatron Ke Khiladi 12, Kanika Mann In Khatron Ke Khiladi New Season
Kanika Mann  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जल्द शुरू होने वाला है खतरों के खिलाड़ी 12। 
  • शो में नजर आएंगे छोटे पर्दे के कई सितारे।
  • रोहित शेट्टी के शो में होने वाली है गुड्डन की एंट्री।

Khatron Ke Khiladi 12 Updates: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे इस रियलिटी शो के ऑन एयर होने की तारीख करीब आती जा रही है वैसे-वैसे एक-एक करके कन्फॉर्म्ड कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि छोटे पर्दे के जाने-माने टीवी सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा फेम एक्ट्रेस कनिका मान को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। खबरों के अनुसार कनिका मान ने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए हां कर दी है। कनिका मान के साथ इस टीवी शो में छोटे पर्दे के कई सेलिब्रिटीज के साथ सोशल मीडिया स्टार्स भी नजर आएंगे। 

Also Read: आखिर ऐसा क्या हुआ कि कॉमेडी किंग को मांगनी पड़ी अपने फैंस से माफी, कपिल शर्मा ने कहा- मुझे माफ कर दीजिए

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को‌ भी‌ रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। इस टीवी रियलिटी शो की शूटिंग के लिए रोहित शेट्टी के साथ सभी कंटेस्टेंट केपटाउन जाएंगे। खबरों के अनुसार, कनिका मान के साथ रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो में शिवांगी जोशी, श्रीति झा, मिस्टर फैजू, मोहित मलिक, प्रतीक सहजपाल, चेतना पांडे, राजीव अड़तिया, और रूबीना दिलैक भी होंगे। आपको बता दें, कनिका मान ने टीवी इंडस्ट्री में अपना सफर टीवी सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा से शुरू किया है। इस टीवी सीरियल के बाद कनिका मान के पाइपलाइन में एक और बड़ा टीवी शो जुड़ गया है।

Also Read: लाॅकअप शो में अपनी जर्नी को लेकर पायल रोहतगी ने कहा ये,‌ बताया कौन सी हैं शो की सबसे अच्छी और बुरी यादें 

गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में गुड्डन का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया। यही वजह है कि अपने पहले शो से ही कनिका मान को उनकी पहचान मिल गई। अपने पहले डेली सोप के बाद कनिका मान का दूसरा प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज था। वह‌ अर्जुन बिजलानी के ऑपोजिट रूहानियत में नजर आई थीं। इस रियालिटी शो का पिछला सीजन काफी मुश्किल था जिसमें कई खतरनाक स्टंट शामिल किए गए थे। लेकिन सभी बाधाओं को पार करके अर्जुन बिजलानी ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर