KKK12 फेम कनिका मान की तबीयत में आई सुधार, जब अदाकारा ने शेयर किया वीडियो तब फैंस ने पूछा ऐसा सवाल 

Kanika Mann Addressed Fans: टीवी अदाकारा कनिका मान की खतरों के खिलाड़ी 12 में जाने से पहले तबीयत खराब हो गई थी जिसकी वजह से उनके फैंस काफी परेशान थे। अब अदाकारा ने रिकवरी के बाद अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है। 

Kanika Mann Shared A Video After Her Recovery, Kanika Mann Bounces Back And Shared A Video For Her Fans
Kanika Mann  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जानी-मानी टीवी अदाकारा हैं कनिका मान।
  • खतरों के खिलाड़ी 12 में जाने से पहले अदाकारा की हो गई थी तबीयत खराब।
  • अब टीवी अदाकारा की तबीयत में आई सुधार।

Khatron Ke Khiladi 12 Fan Kanika Mann Addressed Fans: दशकों में खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 को लेकर काफी उत्साह है। दर्शक जल्द से जल्द रोहित शेट्टी का यह‌ शो देखना चाहते हैं। खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में कनिका मान भी नजर आने वाली हैं। लेकिन कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि उनकी तबीयत खराब हो गई है। खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में एंट्री करने से पहले अदाकारा की तबीयत खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल से अदाकारा की एक तस्वीर सामने आई थी जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब अदाकारा ने अपने सभी फैंस और चाहने वालों के लिए एक वीडियो साझा किया है।

Also Read: डीजे टेबल पर चढ़े रणवीर सिंह तो काजोल संग करण जौहर ने किया कपल डांस, ऐसा था पार्टी के अंदर का नजारा

जैसे ही अदाकारा की तबीयत में सुधार आई वैसे ही उन्होंने अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों के लिए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में अदाकारा ने कहा कि 'हाय, मैं ठीक हूं, और दिन पर दिन बेहतर होती जा रही हूं। यह वीडियो मेरे सभी फैंस के लिए है जो पिछले 2 दिन से मेरे पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। मेरे लिए चिंता करने के लिए धन्यवाद। मुझे लगता है कि यह सिर्फ और सिर्फ आपका प्यार है जो मुझे हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है।' 

Also Read: नोरा फतेही ने लावणी डांस से लगाई आग, डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर बोल्ड ड्रेस में दिखाए कातिलाना मूव्स

इसके बाद अदाकारा ने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने उनके लिए कार्ड्स और गिफ्ट्स भेजे थे। कनिका मान ने इस वीडियो में अपने फैंस से यह वादा किया है कि वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी और उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। जैसे ही अदाकारा का यह वीडियो सामने आया वैसे ही उनके फैंस के जान में जान आ गई। कुछ लोगों ने अदाकारा को उनकी अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं दी तो वहीं कुछ फैंस में यह पूछ लिया कि क्या उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में वापस देखा जाएगा या नहीं। यह कहा जा रहा है कि अदाकारा को खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में जरूर देखा जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर