Kapil Sharma की फीस को लेकर खुला राज, एक एपिसोड का जानें कितना करते हैं चार्ज

टीवी मसाला
Updated Oct 15, 2019 | 17:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में हाल ही में एक ऐसा सेलिब्रिटी सिंगर पहंचा था जिसने उनका ही सबसे बड़ा राज खोल दिया है। इस सेलिब्रिटी ने शो में कपिल की फीस का खुलासा किया। 

Kapil Sharma one Episode Fees in core reveal by Udit narayan in the kapil sharma show Watch Video
कपिल शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा इन दिनों फैमिली प्लानिंग में बिजी हैं।
  • कपिल ने हाल ही में पत्नी गिन्नी चतरथ की बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की थी।
  • बेबी शॉवर पार्टी में गिन्नी बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई थीं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा को द कपिल शर्मा शो में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कपिल के शो में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पहुंचते हैं जो कि यहां खुद से जुड़े कई सीक्रेट्स रिवील करते हैं। लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा के शो में एक ऐसा सेलिब्रिटी सिंगर पहंचा, जिसने उनका ही सबसे बड़ा राज खोल दिया है। दरअसल द कपिल शर्मा शो में सिंगर उदित नारायण पहुंचे थे। उन्होंने शो में कपिल की फीस का खुलासा किया। 
कपिल शर्मा के शो में हाल ही में सिंगर उदित पहुंचे थे इस दौरान उनका बड़ी ही गर्म जोशी से स्वागत हुआ। शो में उदित नारायण से बातचीत करते वक्त कपिल ने उनकी जादुई आवाज की तारीफ की। कपिल शर्मा ने कहा, 'सर आपकी मखमली आवाज बड़ी प्यारी है और उतने ही प्यारे आप हैं। आपका चेहरा भी कितना मासूम है ऐसा लगता है इन्होंने किसी के पैसे कभी नहीं मारे होंगे। लेकिन आपके हर कोई मार लेता होगा।' इस बात पर उदित नारायण ने कहा कि ये बिल्कुल सही कहा आपने। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 


उदित नारायण यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, 'आपको तो स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं है। सुना है एक-एक एपिसोड के एक-एक करोड़ रुपए लेते हो आप...।' उदित की बात सुनकर सभी जोरदार तरीके से हंसते नजर आए। वहीं अर्चना पूरन सिंह भी ठाहाका लगाती दिखीं। हालांकि उदित की ये बात सुनकर कपिल की बोलती बंद हो गई। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kaneetfanclub) on


आपको बताते चलें कपिल शर्मा वैसे इन दिनों फैमिली प्लानिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने पत्नी गिन्नी चतरथ की बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की थी। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ के लिए हुई इस खास पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फोटोज में पिंक कलर का गाउन पहने गिन्नी चतरथ काफी खूबसूरत नजर आई थीं। गिन्नी चतरथ की बेबी शॉवर सेरेमनी में कपिल शर्मा के को-स्टार्स भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, माही विज भी नजर आए थे। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर