प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर कपिल शर्मा का मजाक, बोले - 'फिर लूट लिया अंग्रेजों ने हमें'

टीवी मसाला
Updated Jul 26, 2019 | 12:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। यहां कपिल से परिणीति ने पूछा कि अगर वे निक जोनस से मिले तो उन्हें क्या कहेंगे, जिस पर उन्होंने बहुत मजाकिया जवाब दिया।

Kapil Sharma, Priyanka Chopra, Nick Jonas
Kapil Sharma, Priyanka Chopra, Nick Jonas  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे
  • यहां परिणीति ने कपिल से निक जोनस को लेकर सवाल किया
  • कपिल शर्मा हाल ही में अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ बेबीमून पर गए हैं

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को उनके मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। उनका कॉमेड शो, द कपिल शर्मा शो लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है। इसमें सेलेब्स के साथ कपिल खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उनके शो में फिल्म जबरिया जोड़ी  के स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा पहुंचे। जहां सबने जमकर हंसी-मजाक किया और कई राज खोले।

कपिल ने परिणीति से उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा और जीजा हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक जोनस को लेकर भी बात की। इस दौरान परिणीति ने भी कपिल से पूछा कि अगर वे कभी निक से मिले तो उनसे क्या कहेंगे। इसका कपिल ने चिरपरिचित मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मैं बोलूंगा गुड च्वॉइस, मैं बोलूंगा फिर लूट लिया अंग्रेजों ने हमें।' उनका इतना बोलते ही परिणीति और सिद्धार्थ के साथ-साथ दर्शकों की भी हंसी छूट गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra) on

जबरिया जोड़ी में फिर दिखेगी परिणीति-सिद्धार्थ की जोड़ी
आपको बता दें कि परिणीति और सिद्धार्थ जबरिया जोड़ी में एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं। ये फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित है। इसमें सिद्धार्थ दहेज के लालची दुल्हों को किडनैप कर उनकी जबरिया शादी करवाते हैं। परिणीति को उनसे प्यार हो जाता है और वे भी सिद्धार्थ को किडनैप कर शादी करने का प्लान बनाती है। जबरिया जोड़ी 2 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parineetichopra) on

कपिल देंगे एंग्री बर्ड्स मूवी 2 में आवाज
वहीं अगर कपिल की बात करें तो वे हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म एंग्री बर्ड्स मूवी 2 के हिंदी वर्जन में फेमस कैरेक्टर रेड को अपनी आवाज दे रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। कपिल के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। द एंग्री बर्ड्स फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म को भारत में बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। अब वे इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। जिसके लीड कैरेक्टर को आवाज देने के लिए कपिल को चुना गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

बता दें कि हाल ही में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ बेबीमून के लिए कनाडा रवाना हुए हैं। बुधवार को उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया था। यहां गिन्नी और कपिल ने मीडिया को पोज दिए। हालांकि गिन्नी ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट नहीं किया और इसे छिपाते हुए नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिन्नी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब तक कपिल ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। कपिल और गिन्नी करीब 10 दिनों के लिए कनाडा में वेकेशन मनाने गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर