क्या टीवी कपल करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का हो गया ब्रेकअप, सामने आई ये जानकारी

Karan Kundrra & Anusha Dandekar breakup: खबरें आ रही हैं कि टीवी के लोकप्रिय कपल करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का ब्रेकअप हो गया है।

Karan Kundrra & Anusha Dandekar breakup
Karan Kundrra & Anusha Dandekar breakup  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर क्या हो गए अलग?
  • खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है
  • करण और अनुषा लिव-इन में रहते थे

टीवी की दुनिया में हर रोज रिश्ते बनने और बिगड़ने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन जब लंबे वक्त से डेट कर रहा कोई कपल अलग होता है तो ये उनके फैंस के लिए हैरानी की बात होती है। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के रिश्ते में सब कुछ ठीक है और उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया है।

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक करण और अनुषा के रिश्ते में खटास आ गई है। उन्होंने अपने सूत्र के हवाले से बताया कि करण और अनुषा के रिलेशनशिप में समस्या चल रही है और दोनों अलग हो गए हैं। दोनों पिछले कुछ सालों से लिव-इन में रह रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kkundrra) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vjanusha) on

पहले करण और अनुषा मुंबई के बांद्रा में रहते थे और कुछ वक्त पहले ही दोनों अंधरी में शिफ्ट हुए थे। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन थे और उन्होंने इस बारे में कभी नहीं छिपाया।  एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुषा से करण के साथ उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया था। जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि इस सवाल की मेरी इंस्टा लाइन पर बाढ़ आ गई। आप सभी बहुत प्यारे हैं और इतने अलग-अलग तरीकों से ये पूछते हैं! और इस सवाल का जवाब है कि जब अगला चैप्टर लिखा जाएगा, तो मैं आपको अगला पन्ना बदलने के लिए कह दूंगी, बिल्कुल फैरीटेल की तरह। लव यू।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kkundrra) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vjanusha) on

आपको बता दें कि करण और अनुषा कई मौकों पर साथ नजर आते थे। सोशल मीडिया पर भी वे एक-दूसरे के साथ नजर आए थे। करण, अनुषा के साथ उनकी बहन की शादी में भी शामिल हुए थे। लेकिन अब उनके रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि इसकी असली वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर