Karan Patel Birthday: खुद से 5 साल बड़ी काम्या पंजाबी को डेट कर चुके हैं करण पटेल, इस एक्ट्रेस से की शादी

Karan Patel Unknown Facts: टीवी एक्टर करण पटेल का आज बर्थडे है और वो 36 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Karan Patel with Kamya Panjabi and Wife Ankita Bhargava
Karan Patel with Kamya Panjabi and Wife Ankita Bhargava 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर करण पटेल का आज बर्थडे है और वो 36 साल के हो गए हैं
  • करण ने साल 2015 में टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की थी
  • अंकिता से शादी करने से कुछ समय पहले तक वो एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को डेट कर रहे थे

टीवी एक्टर करण पटेल का आज बर्थडे है और वो 36 साल के हो गए हैं। करण का जन्म कलकत्ता के गुजराती परिवार में 23 नवंबर 1983 को हुआ था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई के बाद मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई की। 

करण ने टीवी सीरियल कस्तूरी में काम किया और इसमें लीड रोल निभाया। इससे पहले वो कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की और कसम से जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। करण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 3 मई 2015 को उन्होंने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की थी। अंकिता से शादी करने से 6 महीने पहले तक करण एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को डेट कर रहे थे। मालूम हो कि काम्या उम्र में करण से करीब 5 साल बड़ी हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Karan Patel (@ankzbhargava) on

 

ब्रेकअप पर करण की पत्नी ने दी थी सफाई

करण और काम्या अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में थे लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया और काम्या से रिश्ता खत्म होने के कुछ महीने बाद ही करण ने शादी कर ली। दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई लेकिन करण की पत्नी अंकिता ने सफाई में कहा था कि दोनों के ब्रेकअप की वजह वो नहीं थीं। अंकिता ने कहा था, 'ऐसा नहीं है कि मेरे करण की जिंदगी में आने की वजह से दोनों अलग हुए, वो दोनों दिसंबर में अलग हुए थे जिसके बाद करण सेटल होना चाहते थे और मैं भी सेटल होना चाहती थी। जनवरी में हमारे परिवार मिले। करण और मैंने कुछ समय बात की और हमारा एक दूसरे के साथ कनेक्शन बन गया और हमने शादी करने का फैसला किया।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Karan Patel (@ankzbhargava) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

 

डिप्रेशन में चली गईं थीं काम्या 

काम्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करण से ब्रेकअप के बाद वो डिप्रेशन में चली गईं थीं। काम्या ने कहा था कि वो ऐसे ही मेरी जिंदगी से चला गया जबकि मेरी दुनिया उनके आसपास ही थी। मेरी बिना जानकारी के उनका अफेयर चल रहा था।  

पिता बनने वाले हैं करण

करण पटेल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक अंकिता इस साल दिसंबर में मां बनेंगी। इससे पहले दोनों पेरेंट्स बनने वाले थे तब उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी लेकिन बाद में अंकिता का मिसकैरिज हो गया और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। इस बार दोनों इस बात को छिपाए रखना चाहते हैं। 

शादी करने जा रही हैं काम्या

मालूम हो कि करण की एक्स गर्लफ्रेंड काम्या जल्दी ही शादी करने वाली हैं। काम्या ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड शलभ डंग से अलगे साल 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर