Karan Sharma Tiaara Kar: ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर का हुआ तलाक, इंडियन आइडल कंटेस्टेंट से की थी शादी

टीवी मसाला
Updated Dec 24, 2019 | 17:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tiaara Kar Karan Sharma Divorced: टीवी के फेमस कपल करण शर्मा और टियारा कार ने शादी के तीन साल बाद अलग होने का फैसला किया है। सोमवार को ही दोनों का ऑफिशियली तलाक हुआ है।

yeh rishta kya kehlata hai Actor Karan Sharma Divorced With Singer Tiaara kar
करण शर्मा और टियारा कार।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण शर्मा और टियारा कार ने फरवरी 2015 में सगाई की थी।
  • 2016 को करण के होमटाउन उत्तराखंड में कपल की शादी हुई थी।
  • तीन साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया है।

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल करण शर्मा और टियारा कार के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। करण शर्मा और टियारा कार ने शादी के तीन साल बाद अलग होने का फैसला किया है। सोमवार को ही दोनों का ऑफिशियली तलाक हुआ है। एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि करण और टियारा के बीच काफी समय से चीजें सही नहीं चल रही थीं। दोनों कुछ टाइम से अलग-अलग भी रह रहे थे और अब इनका तलाक हो गया है।
करण शर्मा और टियारा कार ने करीब 19 महीने डेटिंग के बाद फरवरी 2015 में सगाई की थी। बाद में नवंबर 2016 को करण के होमटाउन रानीपोखरी(उत्तराखंड) में कपल शादी के बंधन में बंधा था। जैसा कि करण शर्मा गढ़वाली हैं और टियारा कार बंगाली है। दोनों की शादी में टीवी इंडस्ट्री से कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karansharmaa_official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@the_tiaara) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@the_tiaara) on

करण शर्मा अब तक ये रिश्ता क्या कहलाता है, पवित्रा रिश्ता, एक नई पहचान और काला टीका सहित कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं गायिका से अभिनेत्री बनीं टियारा कार को इंडियन आइडल सीजन-5 की कंटेस्टेंट के रूप में पहचाना जाता है। टियारा ने ये है आशिकी और ट्विस्ट वाला लव जैसे सीरियल में काम किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर