Karim Morani की दूसरी बेटी को भी हुआ कोरोना, अब परिवार के 18 सदस्यों की हो रही जांच

Karim Morani daughter Zoa Shaza COVID-19: कनिका कपूर के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब खबर है कि शजा की बहन जोआ मोरानी को भी कोरोना हो गया है....

Karim Morani daughter Zoa Morani Shaza Morani hospitalized having COVID 19
जोआ मोरानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लगातार सेलिब्रिटीज के कोरोना के पीड़ित होने की खबर सामने आ रही है।
  • फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
  • अब शजा की बहन जोआ मोरानी को भी कोरोना हो गया है।

भारत में बहुत तेजी से कोरोना वायरस का प्रकोप फैल रहा है। लगातार सेलिब्रिटीज के कोरोना के पीड़ित होने की खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को पिछले महीने कोरोना वायरस होने का पता चला था। अब फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। शजा कोरोना से संक्रमित होने वाली दूसरी बॉलीवुड सेलेब बन गई हैं। 
शजा का टेस्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। अब परिवार के एक करीबी सूत्र द्वारा खबर सामने आ रही है कि शजा की बहन जोआ मोरानी को भी कोरोना हो गया है। जोआ मोरानी में भी COVID 19 लक्षण विकसित हो गए हैं और इलाज के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoamorani) on

जोआ मोरानी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं उन्हें शाहरुख खान ने साल 2011 में अपने प्रोडक्शन की फिल्म कभी कभी से लॉन्च किया था। फिल्म में अली फजल, गिसेली मोंटेइरो ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoamorani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoamorani) on

रिपोर्ट्स के मुताबिक शजा और जोआ के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद परिवार के सभी 18 सदस्यों का परीक्षण किया जा रहा है। कभी कभी की एक्ट्रेस जोआ मोरानी का कहना है, 'मुझे इसके कुछ लक्षण लग रहे थे इसलिए मुझे परीक्षण कराने के लिए कहा गया और निगरानी में रखा गया है।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoamorani) on


लॉकडाउन की घोषणा से ठीक पहले शजा ऑस्ट्रेलिया से लौटी थीं। फिलहान उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी शजा की हालत ठीक है और उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर