हाथों में हाथ डाले सात जन्मों के बंधन में बंधे Karishma Tanna और Varun Bangera, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली फोटो

Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: करिश्मा तन्ना अपने मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। करिश्मा और वरुण की शादी की पहली फोटो सामने आई है। देखें दूल्हा और दुल्हन की पहली फोटो...

Karishma Tanna, Varun Bageria
Karishma Tanna, Varun Bageria 
मुख्य बातें
  • करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।
  • करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की पहली फोटो सामने आई है।
  • करिश्मा और वरुण की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Karishma Tanna Varun Bangera Married. करिश्मा तन्ना अपने मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दूल्हा और दुल्हन की पहली फोटो (Karishma Tanna Varun Bangera wedding first photo) सामने आई है। शादी की सभी रस्में गोवा में निभाई गई। करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में तीन फरवरी से शुरू हुई थी। पहले दिन हल्दी सेरेमनी हुई। वहीं, दूसरे दिन मेहंदी की सेरमनी हुई। 

करिशमा और वरुण की शादी की पहली फोटो में ये नवविवाहित जोड़ा मंडप के सामने बैठा हुआ है। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। करिश्मा तन्ना के ब्राइडल आउटफिट की बात करें तो इस खास दिन में उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वेलिरी कैरी की है। वहीं, वरुण बंगेरा ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने करिश्मा तन्ना के लहंगे से मैच करती हुई पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई है। कोविड के कारण शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by WedAbout.com (@wedabout)

Also Read: प्री वेडिंग फंक्शन में Karishma Tanna ने मंगेतर वरुण बंगेरा को किया लिप किस, गाल से गाल पर लगाई हल्दी

सामने आए शादी के वीडियो 
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में वरुण बंगेरा करिश्मा तन्ना को मंगलसूत्र पहना रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में आतिशबाजी हो रही है। इस दौरान करिश्मा तन्ना के चेहरे पर मुस्कान है। करिश्मा तन्ना ने इससे पहले हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।  मेहंदी सेरेमनी में करिश्मा तन्ना ने सिंपल येलो कलर का लहंगा पहना हुआ है। फोटो में वरुण और करिश्मा एक-दूसरे की आंखों में आंखे डाल कर देख रहे हैं । 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी करिश्मा और वरुण ने शादी से पहले लगभग डेढ़ साल तक डेट किया था। दोनों ने काफी वक्त साथ बिताने के बाद शादी का फैसला किया।

Karishma Tanna screams 'bechara' after guests cover her beau Varun Bangera's face with haldi; watch - Times of India

करिश्मा तन्ना और वरुण ने नवंबर 2021 में अपने घरवालों की मौजूदगी में सगाई की थी। वरुण बंगेरा पेशे से एक रियल एस्टेट एजेंट हैं। करिश्मा को आखिरी बार फिल्म सूरज पे मंगल भारी में देखा गया था। एक्ट्रेस  नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा जैसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर