The Kapil Sharma Show Video: सारा नहीं अर्चना पूरण सिंह को कार्तिक आर्यन ने गोद में उठाया, फिर हो गए बेहोश

टीवी मसाला
Updated Feb 07, 2020 | 21:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

The Kapil Sharma Show: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान हाल ही में द कपिल शर्मा शो पहुंचे। यहां कपिल ने कार्तिक को अर्चना पूरण सिंह को गोद में उठाने का चैलेंज दिया।

Kartik Aaryan lifts Archana Puran Singh
Kartik Aaryan lifts Archana Puran Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • द कपिल शर्मा शो में पहुंचे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
  • कपिल शर्मा ने कार्तिक को दिया अर्चना पूरण सिंह को गोद में उठाने का चैलेंज
  • गोद में उठाने के बाद गिरे कार्तिक

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म लव आज कल को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। प्रमोशन के लिए वे अलग-अलग शोज में भी जा रहे हैं। हाल ही में कार्तिक और सारा लव आज कल के लिए टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। यहां दोनों ने मिलकर जमकर मस्ती की।

द कपिल शर्मा शो से कार्तिक और सारा का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल पहले तो कार्तिक की खूब टांग खींचते हैं। इस दौरान कपिल कहते हैं कि थोड़े दिन पहले कार्तिक ने सारा को उठाने का चैलेंज लिया था। तो एक बार फिर आप सबके सामने कार्तिक उठाएंगे। इसके बाद वे अर्चना पूरण सिंह को बुलाते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikkafan) on

 

अर्चना का नाम सुनकर हर कोई हंसने लगता है, लेकिन कार्तिक अपना टास्क करने से पीछे नहीं हटते। वे अर्चना को गोद में उठाते हैं और गोल-गोल घूमाते भी हैं। ये देखकर दर्शक उन्हें चीयर करने लगते हैं। लेकिन तभी अर्चना को गोद से उतारते ही कार्तिक नीचे गिर जाते हैं और बेहोश होने की एक्टिंग करते हैं। ये काफी फनी वीडियो है। अर्चना ने इसकी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। जिनमें कार्तिक उन्हें गोद में उठाते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ अर्चना ने लिखा, 'मुझको भी तू लिफ्ट करा दे।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@archanapuransingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Mujhko bhi toh lift karaa de ... #loveaajkal @kartikaaryan #TKSS #thekapilsharmashow #thisweekend A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@archanapuransingh) on

वीडियो की शुरुआत में कपिल, कार्तिक के साथ काफी मजाक करते हुए दिख रहे हैं। वे कार्तिक से कहते हैं कि फिल्म में उनकी सारा के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री लग रही हैं। तो ये डायरेक्टर के कहने पर आप कर रहे थे या नैचुरली निकल रहा था। इस पर सारा भी उन्हें देखने लगती है। तब कार्तिक कहते हैं कि सर, मैं नैचुरल एक्टर हूं। ये सुनकर सब हंसने लगते हैं।

फिल्म की अगर बात करें तो जैसा कि नाम से पता चलता है लव आज कल एक रोमांटिक फिल्म है। इम्तियाज अली की इस फिल्म में सारा-कार्तिक के अलावा आरुषि शर्मा और रणदीप हुड्डा भी हैं। इसमें दो अलग-अलग वक्त की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। लव आज कल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर यानि 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर