kasautii zindagii kay 2 फेम Sonyaa Ayodhya ने की शादी, यहां देखें हल्‍दी, मेहंदी से लेकर वेडिंग की तस्‍वीरें

टीवी मसाला
Updated Dec 13, 2019 | 13:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sonyaa Ayodhya Wedding: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय धारावाहिक कसौटी जिंदगी की-2 फेम एक्ट्रेस सोनिया अयोध्या ने गुरुवार रात जयपुर में शादी कर ली। सोनिया ने डायरेक्टर हर्षवर्धन सामोये को अपना हमसफर चुना है।

Sonyaa Ayodhya
Sonyaa Ayodhya 

Sonyaa Ayodhya Wedding: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय धारावाहिक कसौटी जिंदगी की-2 फेम एक्ट्रेस सोनिया अयोध्या ने गुरुवार रात जयपुर में शादी कर ली। सोनिया ने डायरेक्टर हर्षवर्धन सामोये को अपना हमसफर चुना है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मशहूर गुलाबी नगरी जयपुर में दोनों स‍ितारों की शादी की रस्‍में पूरी हुईं। यह शादी जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में हुई। दो दिन तक चले इस वेडिंग फंक्‍शन में बुधवार को मेहंदी, पोलो मेच, संगीत के इवेंट हुए थे। 

शादी की तमाम तस्‍वीरें और उससे पहले हुई हल्‍दी और मेहंदी की रस्‍म के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शादी के फोटोज में दुल्‍हन के लिबास में सोनिया और दूल्‍हा बने हर्षवर्धन काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। सोनिया ने हल्‍दी की रस्‍म पर जहां पीले रंग का आउटफ‍िट पहना, वहीं शादी में वह लाल रंग के लिबास में नजर आईं। उनके इस लुक के लिए सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही मिल रही है।

इस शादी में कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा का रोल निभाने वाली एरिका फर्नांडिस भी शामिल हुईं। हाथों पर मेहंदी लगवाते हुए और शादी में डांस करते हुए एरिका की तस्‍वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnuPreWorldoflove (@anuprexxparica) on

 


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnuPreWorldoflove (@anuprexxparica) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @zayadevakshidreamland on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnuPreWorldoflove (@anuprexxparica) on




 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnuPreWorldoflove (@anuprexxparica) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnuPreWorldoflove (@anuprexxparica) on

एरिका के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति सप्रू, गुरुबक्ष, असीम सिंह, सरगम सिंह, प्रतिभा डी सिंह, परवेश सबरवाल, प्रिया नायर, करिश्मा, गुलाल फेम अभिमन्यु सिंह इस शादी में शरीक हुए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर