Kaun Banega Crorepati 14: पहली सैलेरी से अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को दिया था ये तोहफा, नौकर ने कर दिया हाथ साफ

Kaun Banega Crorepati Season 14: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को अपनी पहली सैलेरी से क्या गिफ्ट दिया था। यही नहीं, बिग बी का ये गिफ्ट चोरी हो गया था। जानिए ये किस्सा।

Kaun Banega Crorepati 14
Kaun Banega Crorepati 14 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर प्रख्यात शेट्टी बैठे थे।
  • अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली सैलेरी से अपने पिता को क्या दिया था।
  • अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके गिफ्ट को नौकर ने चुरा लिया था।

Kaun Banega Crorepati 14 16 Sept 2022 Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के शुक्रवार 16 सितंबर के एपिसोड में हॉटसीट पर KBC Play Along के कंटेस्टेंट प्रख्यात शेट्टी बैठे थे। प्रख्यात ने 13 सवालों का सही जवाब देकर 25 लाख रुपए जीत लिए। हालांकि, 50 लाख रुपए के 14वें सवाल में उन्होंने गेम को क्विट करने का फैसला किया। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उन्होंने अपनी पहली सैलेरी से अपने पिता को क्या गिफ्ट दिया था। यही नहीं, बिग बी ने बताया कि उनके नौकर ने उस गिफ्ट को चुरा लिया था।

25 लाख रुपए जीतने के बाद प्रख्यात शेट्टी ने बताया कि उनकी इंटर्नशिप से जो पहली कमाई हुई थी, उससे उन्होंने अपनी मम्मी को घड़ी गिफ्ट की थी। प्रख्यात ने बिग बी से पूछा कि उन्होंने अपनी पहली कमाई से अपने पैरेंट्स को क्या दिया था। इस पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी पहली नौकरी कलकत्ता में एक कंपनी में बतौर एग्जीक्यूटिव की थी। पहली सैलेरी मिलने के बाद उन्हें छुट्टी मिली तो अपने पिताजी हरिवंश राय बच्चन के लिए एक घड़ी खरीदी और दिल्ली घर आ गए। जब पिता को घड़ी दी तो काफी गर्व हुआ लेकिन, डिब्बा खोला तो घड़ी गायब थी।

Also Read: KBC 14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा रेलवे से जुड़ा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

नौकर ने चुरा ली थी घड़ी
अमिताभ बच्चन ने बताया जब वह नहा रहे थे तो उनके नौकर ने वह घड़ी चुरा ली थी। इससे उन्हें बहुत ज्यादा दुख हुआ। प्रख्यात शेट्टी से 50 लाख रुपए का सवाल पूछा- 1944 में, किस रॉयल इंडियन नेवी युद्धपोत ने संयुक्त रूप से जापानी पंडुब्बी आरओ 110 पर हमला कर उसे डुबाया था? चार ऑप्शन थे a.एचएमआईएस जमना b एचएमआईएस रत्नागिरी c.एचएमआईएस पार्वती d. एचएमआईएस लीलावती। इस सवाल का सही जवाब था a एचएमआईएस जमना। प्रख्यात ने गेम छोड़ने का फैसला किया।

प्रख्यात ने अपनी तीनों लाइफलाइन इस्तेमाल कर ली थी। प्रख्यात पेशे से एक एमएनसी में सीनियर एसोसिएट हैं। प्रख्यात शेट्टी ने बताया कि कुछ साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था। वह इन पैसों से अपने घर का लोन चुकाना चाहते हैं। इसके अलावा वह अपनी बड़ी बहन की भी शादी करवाना चाहते हैं।    
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर