KBC 14 Registration Question: कौन बनेगा करोड़पति 14 का आठवां सवाल, जानें क्या है इसका सही जवाब

KBC 2022 Registration Today Question and Answer 16 April 2022: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट तक पहुंचाने वाला सवाल पूछा गया। जानिए आज का सवाल और उसका सही जवाब...

KBC 14 eighth registration question 16 April 2022 Amitabh Bachchan Asked Lata Mangeshkar of which patriotic song in 1963  moved Pandit Jawaharlal Nehru to tears?
कौन बनेगा करोड़पति-14। 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।
  • रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुके हैं।
  • आज अमिताभ बच्चन ने KBC-14 का आठवां सवाल पूछा।

8th Registration Questions for KBC season 14: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 13 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब एक बार फ‍िर किस्‍मत का ताला खोलने यह अद्भुत खेल हाजिर हो रहा है। रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुके हैं। अब बुधवार यानी 16 अप्रैल को कंटेस्टेंट से आठवां सवाल पूछा गया है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है--

सवाल: लता मंगेशकर ने किस देशभक्ति गीत को पहली बार 1963 में लाइव गाया था, जिसके बारे में यह कहा जाता है कि उसे सुनकर पंडित जवाहर लाल नेहरू की आंखों में आंसू आ गए थे?

A. ऐ मेरे वतन के लोगों
B. ऐसा देश है मेरा
C. ऐ मेरे प्यारे वतन
D. मेरे देश की धरती

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

पढ़ें- सई को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ देगा विराट, सीरियल गुम है किसी के प्यार में हो रही सोनिया सिंह की एंट्री

इस सवाल का सही जवाब है A. ऐ मेरे वतन के लोगों । इच्छुक कंटेस्टेंट 17 अप्रैल रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं।

ऐसे दें सवाल का जवाब  
प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। सही जवाब देने के लिए  वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

ये था 15 अप्रैल का सवाल और जवाब

सवाल: टैम्सिन ब्यूमोंट को एलपीडब्ल्यू आउट कर कौन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेचौं में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं?

A. अनीसा मोहम्मद
B. शबनम इस्माइल
C. झूलन गोस्वामी
D. मिताली राज

इस सवाल का सही जवाब है C. झूलन गोस्वामी है। आपको बता दें कि सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर