KBC 12 Neha Shah 1 Crore: केबीसी-12 की चौथी करोड़पति बनीं नेहा शाह, 1 करोड़ रु. के लिए बिग बी ने पूछा ये सवाल

Neha Shah KBC 12 question 1 crore: 45 साल की डॉक्टर नेहा शाह पिछले 20 साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रही थीं। आज 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर कुछ ही पल में वो करोड़पति बन गईं हैं...

KBC 12 Amitabh Bachchan 7 crore question Neha Shah Won Rs 1 crore
कौन बनेगा करोड़पति-12। 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति-12 में गुरुवार को एक बार फिर इस सीजन को नई करोड़पति मिल गई।
  • नेहा शाह, अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की चौथी करोड़पति बन चुकी हैं।
  • कौन बनेगा करोड़पति-12 में नेहा शाह ने बहुत ही समझदारी से इस सवाल का सामना किया।

कौन बनेगा करोड़पति-12 में गुरुवार को एक बार फिर इस सीजन को नई करोड़पति मिल गई। COVID-19 फ्रंटलाइन योद्धा डॉक्टर नेहा शाह, अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 (KBC 12) की चौथी करोड़पति बन चुकी हैं। 45 साल की डॉक्टर नेहा ने पिछले कुछ महीनों के दौरान सरकारी और निजी दोनों क्लीनिक में रोगियों के इलाज के लिए फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में बड़े पैमाने पर काम किया। नेहा आज 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर थोड़ी ही देर में करोड़पति बन गईं। 

1 करोड़ के सवाल पर ली लाइफलाइन
कौन बनेगा करोड़पति-12 में नेहा शाह ने बहुत ही समझदारी से इस सवाल का सामना किया। उन्होंने इस सवाल पर अपनी एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और सीजन की चौथी करोड़पति बनने के लिए सही जवाब दिया। एक्सपर्ट द्वारा बताया गया जवाब सही साबित हुआ और नेहा केबीसी 12 में 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देने वाली चौथी महिला भी बन गईं।

20 साल से कर रहीं केबीसी में आने की कोशिश
मुंबई की रहने वालीं नेहा की फैमिली में कई लोग डॉक्टर हैं। नेहा अपना खुद का क्लिनिक खोलने का सपना देख रही हैं और वो छोटे-छोटे शिविर लगाती हैं। केबीसी-12 की कंटेस्टेंट नेहा शाह अपने दम पर क्लिनिक बनाना चाहती हैं और वो इसके लिए कर्ज नहीं लेना चाहतीं। नेहा शाह पेशे से एक फिजियोथैरेपिस्ट हैं। नेहा ने बताया कि 20 साल पहले जब कौन बनेगा करोड़पति शुरू हुआ है, वो तब से इसके लिए कोशिश कर रही थीं। हालांकि अब नेहा करोड़पति बन चुकी हैं। जानें क्या था 1 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया सवाल...

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी कौन थे, जो शेनझो 5 अंतरिक्ष यान में सवार थे?(Who was the first Chinese to go into space, aboard the Shenzhou 5 spacecraft?)

A. Nai Haisheng
B. Yang Liwei
C. Fei Junglong
D. Jing Haipeng
इसका सही जवाब B. Yang Liwei था।

आपको बता दें, नेहा शाह ने खारघर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र औषधालय में पार्ट टाइम मेडिकल ऑफिसर के रूप में काम किया है। पिछले 6 वर्षों से वो अपने पिता के क्लिनिक में काम कर रही हैं। नेहा और उनके पिता ने एक दिन के लिए भी अपने क्लिनिक को बंद नहीं किया है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई कोविड-19 मरीजों का इलाज किया है। नेहा से पहले अनूपा दास, आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा और नाजिया नसीम इस सीजन में 1 करोड़ रुपये जीत चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर