KBC 13: 3 लाख 20 हजार के सवाल से सीधा 10 हजार के प्रश्न पर गिरीं Ruchi Jain, इस‌ सवाल का दिया था गलत जवाब 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 01, 2021 | 23:39 IST

KBC 13 Updates: केबीसी 13 कंटेस्टेंट रुचि जैन इस शो से सिर्फ 10 हजार रुपए ही कमा पाईं। वह एक मुश्किल पड़ाव को पार करने में असफल हुईं जिसके बाद वह इस शो से सिर्फ 10 हजार रुपए ही अपने घर लेकर जा सकीं।

kbc 13 latest updates in hindi, ruchi jain kbc 13 contestant won 10 thousand from the show
केबीसी 13  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 10 हजार लेकर घर गईं केबीसी 13 कंटेस्टेंट रूचि जैन।
  • 3 लाख 20 हजार के सवाल का जवाब देने में रहीं नाकाम।
  • जानें ‌क्या था प्रश्न और उसका सही उत्तर।

KBC 13 Updates, 01 November 2021: छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के आने वाले कुछ एपिसोड्स उन खिलाड़ियों के लिए बेहद खास होने वाले हैं जो इस शो का हिस्सा तो बने थे मगर अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर गेम नहीं खेल पाए थे। आने वाले 2 हफ्तों में ऐसे ही कंटेस्टेंट हॉट सीट पर नजर आएंगे। इस हफ्ते ट्रिपल टेस्ट पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के बाद रुचि जैन हॉट सीट पर बैठीं। मगर, वह इस शो से बहुत कम पैसे जीत पाईं। सिर्फ 10 हजार रुपए जीतकर उन्हें अपने घर जाना पड़ा। इस शो में रुचि ने बताया कि उन्हें साड़ियों का बहुत शौक है। जब अमिताभ बच्चन ने उनकी साड़ी की तारीफ की तब रुचि जैन ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन के साथ अपनी साड़ी का रंग मैच करना चाहती थीं मगर ऐसा नहीं हो पाया। 

रुचि जैन ने जीते सिर्फ 10 हजार रुपए

हॉट सीट पर बैठने के बाद रुचि जैन काफी अच्छा गेम खेल रही थीं। अमिताभ बच्चन के साथ रुचि जैन और उनके पति अपने जीवन के कुछ बेहतरीन किससे शेयर कर रहे थे। उनके पति ने बताया कि पहले उनकी अलमारी में आधी जगह उनके लिए होती थी। मगर, धीरे-धीरे अलमारी में उनके लिए जगह ना के बराबर हो गई है। यह किस्सा सुनकर शो में मौजूद हर एक व्यक्ति हंसने पर मजबूर हो गया। इसके बाद रुचि जैन अपने गेम में व्यस्त हो गईं। वह‌ केबीसी 13 से सिर्फ 10 हजार रुपए ही जीत पाईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस मुश्किल प्रश्न का जवाब देने में रुचि जैन रहीं नाकाम 

धीरे-धीरे रुचि जैन 3 लाख 20 हजार रुपए के प्रश्न पर पहुंच गई थीं। मगर, पूछे गए सवाल का गलत उत्तर देने की वजह से वह सीधा 10 हजार रुपए के प्रश्न पर जा गिरीं। दरअसल, रुचि जैन से यह पूछा गया था कि उत्तर प्रदेश कि मुख्यमंत्री के तौर पर अब तक कितनी महिलाओं ने कार्यभार संभाला है? जिसके बाद रुचि जैन को दो, तीन-चार, एक और चार में से किसी एक पर्याय को चुनना था। रुचि जैन ने इस सवाल का जवाब तीन बताया जिसकी वजह से वह यह पड़ाव पार नहीं कर पाईं। इस प्रश्न का सही उत्तर दो है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर