KBC 13 Question, 18 May 2021: केबीसी 13 का नौवां सवाल पहुंचा सकता है हॉटसीट तक, जानिए इसका सही जवाब

Kaun Banega Crorepati 13 Registration Question 18 May 2021: कौन बनेगा करोड़पति 13 में हॉटसीट तक पहुंचाने वाला सवाल पूछा गया। जानिए आज का सवाल और उसका सही जवाब...

Kaun Banega Crorepati 13
Kaun Banega Crorepati 13 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 13 में 18 मई को कंटेस्टेंट से नौवां सवाल पूछा गया है।
  • Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। 
  • सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार यानी 18 मई को कंटेस्टेंट से नौवां सवाल पूछा गया है। आज का सवाल से देश की संवैधानिक संस्था से जुड़ा हुआ है।  

कौन बनेगा करोड़पति सीजन  13 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है
सवाल: भारत में कौन सा पद धारण करने वाले सुकुमार सेन पहले और सुशील कुमार हाल के व्यक्ति हैं?
a. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त
b. भारत के मुख्य न्यायाधीश
c. नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
d. भारत के ऑटर्नी जनरल

इस सवाल का सही जवाब है a भारत के मुख्य चुनाव  आयुक्त। इच्छुक कंटेस्टेंट 19 मई रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं।

KBC 9th Registartion Question english

ऐसे दें सवाल का जवाब  
प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। 

सही जवाब देने के लिए  वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। 

ये था 17 मई का सवाल और जवाब
सवाल- 2021 में दादा साबह फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
A. कमल हासन
B. धर्मेंद्र
C. जितेंद्र
D. रजनीकांत

इस प्रश्न का सही उत्तर है D यानी रजनीकांत। आपको बता दें कि सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर