KBC 14: 'रामायण' से जुड़े सवाल पर ऋचा ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं 12.5 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब?

KBC 14 Updates: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचीं गुजरात की रहने वाली ऋचा पुवार, जो शो से 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गईं। जानें रामायण से जुड़ा 12.5 लाख रुपये का वो सवाल जिसका जवाब नहीं दे सकीं ऋचा।

Kaun Banega Crorepati 14
Kaun Banega Crorepati 14 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचीं ऋचा पुवार।
  • शो में ऋचा ने जीते 6 लाख 40 हजार रुपये।
  • जानें 12.5 लाख का वो सवाल जिसका जवाब नहीं दे सकीं ऋचा।

कौन बनेगा करोड़पति 14 की शुरुआत 07 अगस्त को हुई थी। शो के पिछले सभी सीजन की तरह इसे भी काफी पसंद किया जा रहा है। शो में शुक्रवार को हॉट सीट पर पहुंचीं गुजरात की रहने वाली ऋचा पुवार। 47 वर्षीय ऋचा होममेकर हैं और अपने गांव से हॉटसीट पर पहुचंने वाली पहली शख्स हैं। शो में ऋचा ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखीं। यहां से वो 6.40 लाख रुपये जीतकर गईं। उनसे 12.5 लाख रुपये का जो सवाल पूछा गया, वो उसका जवाब नहीं जानती थीं, जिसके चलते उन्होंने शो क्विट करने का फैसला किया। जानें क्या था वो सवाल जिसपर ऋचा ने छोड़ा शो।

Also Read: KBC 14: 50 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप? जिसपर विमल ने छोड़ा शो

इनमें से क्या वाल्मीकी रामायण के एक काव्य का नाम नहीं है?
A. सुंदर काव्य
B. वनवास काव्य
C. युद्ध काव्य
D. किष्किन्धा काव्य

ऋचा इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं और वो जीती हुई धनराशि को खोना नहीं चाहती थीं, जिसके चलते उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। वो शो से 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर घर गईं। मालूम हो कि इस सवाल का सही जवाब है B. वनवास काव्य।

इससे पहले ऋचा से 6 लाख 40 हजार रुपये के लिए जो सवाल पूछा गया था वो था- 

2022 में अमेरिका के सर्वाच्च न्यायालय ने 'रो बनाम रेड' नाम के एक फैसले को पलट दिया है, जिसने किस चीज का अधिकार स्थापित किया था?
A. कैरी गन्स
B. ट्रांसजेंडर राइट्स
C. फ्री स्पीच 
D. अबॉर्शन
 

इस सवाल का सही जवाब है अबॉर्शन। बिना लाइफ लाइन के ऋचा ने इस सवाल का जवाब दिया और 6 लाख 40 हजार रुपये जीत गईं।

Also Read: KBC 14: दो लाइफ लाइन के इस्तेमाल के बाद भी रुपिन शर्मा नहीं बता पाए उत्तर, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

बता दें कि ऋचा शो में अपने भाई और पति को साथ लेकर आईं थीं। इस बार वो हॉट सीट तक पहुंचने में सफल रहीं। उन्होंने बताया कि साल 2013 में भी उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया था।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर