KBC 12 registration Question 02 July: आपको केबीसी 12 की हॉट सीट तक पहुंचा सकता है इस सवाल का जवाब

KBC 12 registration Question 02 July 2020: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 (केबीसी 12) की शुरुआत हो चुकी है। 25 जून से अमिताभ रोज रात एक सवाल पूछ रहे हैं।

amitabh bachchan KBC 12
amitabh bachchan KBC 12 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 (केबीसी 12) की हो चुकी है शुरुआत
  • 3 जुलाई तक रोज रात नौ बजे अमिताभ बच्‍चन पूछेंगे सवाल
  • सही जवाब आपको पहुंचा सकता है केबीसी की हॉट सीट तक

KBC 12 registration Question 02 July 2020: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 (केबीसी 12) की शुरुआत हो चुकी है। 25 जून से अमिताभ रोज रात एक सवाल पूछ रहे हैं। इन सवालों का सही जवाब आपको हॉट सीट तक पहुंचा सकता है। अभी तक अमिताभ बच्‍चन सिनेमा, खेल और भूगोल से संबंधित सवाल पूछ चुके हैं। यह केबीसी 12 रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण है, पहला चरण 9 मई से 22 मई तक आयोजित किया गया था। 

इसी क्रम में अमिताभ बच्‍चन ने 2 जुलाई को केबीसी रजिस्ट्रेशन का आठवां सवाल पूछा- इनमें से किस बीमारी का प्रभावी टीका उपलब्‍ध नहीं है? इसके ऑप्‍शन हैं A. कलसुआ B. टेटनस, C. आम जुकाम D. चेचक। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SonyLIV (@sonylivindia) on

Which of these diseases has no effective vaccine?

A. Mumps B. Tetanus
C. Common Cold D. Smallpox

KBC Registration Question Dated 01 July 2020

01 जुलाई को सातवां सवाल अमिताभ बच्‍चन ने पूछा- इनमें से कौन सी टीम पुरुषों के क्रिकेट विश्‍व कप फाइनल में पहुंची है लेकिन कभी जीत नहीं पाई है? इसके ऑप्‍शन हैं A. इंग्‍लैंड B. पाकिस्‍तान C.वेस्‍टइंडीज  D न्‍यूजीलैंड! 

KBC Registration Question Dated 30 June 2020

30 जून को अमिताभ बच्‍चन ने केबीसी 12 का रजिस्ट्रेशन सवाल पूछा- निसारगा, अम्‍फान, फानी इनमें से किसके नाम हैं? इसके ऑप्‍शन हैं- A. वेदर सेटेलाइट, B. चक्रवात C. ज्वालामुखी द्वीप, D. बादल। इस सवाल का सही जवाब है B. चक्रवात। 

KBC Registration Question Dated 29 June 2020

इनमें से कौन सा मसाला बीज या फल नहीं होता है। चार ऑप्शन है- a. काली मिर्च  b. लाल मिर्च c. दालचीनी d.जायफल। इस सवाल का सही जवाब c यानी दालचीनी है। 

KBC Registration Question Dated 28 June 2020

हिंदी फिल्मों में किसने मजनू, अकबर इलाहाबादी, रौफ लाला और चिंटूजी का किरदार निभाया था। चार ऑप्शन हैं- a.राजेश खन्ना b.विनोद खन्ना  c.धर्मेंद्र d.ऋषि कपूर। इसका सही जवाब D यानी ऋषि कपूर है।

KBC Registration Question Dated 27 June 2020

इनमें से कौन अपने राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे? चार ऑप्शन हैं- a.नारायण दत्त तिवारी  b. अजीत जोगी c. रमन सिंह d. भगत सिंह कोशियारी। इस सवाल का सही जवाब अजीत जोगी यानी B है। अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले सीएम थे। ये राज्य साल 2000 में बना था।

KBC Registration Question Dated 26 June 2020

इनमें से किस सुरक्षात्मक उपकरण की रेटिंग N95 और N99 है। इसके चार ऑप्शन है- a.ग्लव्स,  b.फेस मास्क, c. हैंड सैनेटाइजर, d. हेलमेट्स। इस सवाल का सही जवाब फेस मास्क यानी b ऑप्शन है। एन-95 मास्क को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। वहीं, एन-99 मास्क  हवा में उतपन्न सूक्ष्म कणों को 99 प्रतिशत तक रोकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर