Karishma Tanna: नागिन की एक्ट्रेस को करानी पड़ी सर्जरी, नींद ना आने की वजह से रात-रात भर देखती है फिल्में

Karishma Tanna Undergoes Surgery: खतरों के खिलाड़ी-10 की कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना हाल ही में घायल हो गई थीं। अब उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है....

Karishma Tanna khatron ke khiladi 10 And Naagin TV Actress undergoes surgery
करिश्मा तन्ना।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिटनेस फ्रीक करिश्मा तन्ना हाल ही में घायल हो गई थीं।
  • करिश्मा घर में रहकर योगा कर रही थीं तभी उन्हें ये चोट लग गई थी।
  • अब इसी वजह से करिश्मा तन्ना को सर्जरी से गुजरना पड़ा है।

नागिन-3 स्टार, बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी-10 की कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना हाल ही में घायल हो गई थीं। जैसा कि करिश्मा फिटनेस फ्रीक हैं। ऐसे में जब वो घर में रहकर योगा की प्रेक्टिस कर रही थीं तभी उन्हें ये चोट लग गई थी। इसी वजह से करिश्मा तन्ना को सर्जरी से गुजरना पड़ा है। टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी। 
करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने चोटिल पैर की फोटो शेयर की है। जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल उन्हें इसके लिए दवाईयां भी खानी पड़ रही हैं। वैसे करिश्मा तन्ना को चोटिल होने के बाद से रात में नींद भी नहीं आ रही है। इस वजह से वो लगातार फिल्में और टीवी शोज देखकर अपना वक्त बिता रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karishmaktanna) on


करिश्मा तन्ना ने फोटो पोस्ट कर लिखा, 'आखिरकार पैर की अंगुली के नाखून के लिए ऑपरेशन किया गया। इनफेक्शन बढ़ने के कारण इसमें देरी नहीं की जा सकती थी।' आपको बात दें, चोट ज्यादा होने की वजह से उनका पूरा नाखून निकाला गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karishmaktanna) on


ऐसे घायल हुईं करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना रोजाना 30 मिनट तक योग करती हैं। योगा सेशन के वक्त ही नया योगासन ट्राय करने के चक्कर में उन्हें चोट लग गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था- 'कुछ नया करने के चक्कर में मैं घायल हो गई हूं। मैं वृश्चिकासन कर रही थीं। हालांकि, बीच में ही मेरा फोकस चला गया। इस कारण मेरा बैलेंस भी बिगड़ गया। मैं बाईं तरफ रखे ग्लास बाउल से टकरा गई। ये काफी खराब था। मेरे पांव से खून निकल रहा था।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर