Naagin 6 में हुई KKK 11 के कंटेस्टेंट की एंट्री, Salman Khan के साथ रोमांस कर चुकी हैं यह एक्ट्रेस

Naagin 6 Actress: सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में एकता कपूर ने यह घोषणा की थी कि टीवी पर जल्द ही नागिन 6 टेलीकास्ट होने वाला है। हाल ही में यह खबर मिली है कि इस टीवी शो में सलमान खान की को-एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। 

Mahek Chahal in Naagin 6 tv show, Ekta kapoor naagin 6 actress
महक चहल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी पर जल्द आने वाला है नागिन 6।
  • बिग बॉस 15 में एकता कपूर ने की थी इस शो की घोषणा।
  • नागिन 6 में हुई सलमान खान की को-एक्ट्रेस की एंट्री। 

Salman Khan Co-actress Entry In Naagin 6: एंटरटेनमेंट जगत की जानी-मानी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर (Ekta Kapoor) छोटे पर्दे पर जल्द ही नागिन का अगला सीजन यानी नागिन 6 (Naagin 6) लेकर आने वाली हैं। पिछले कई दिनों से एकता कपूर नागिन 6 सीरियल के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एकता कपूर को सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में देखा गया था जहां उन्होंने यह घोषणा की थी कि जल्द ही टीवी पर नागिन 6 टेलीकास्ट होगा।

एकता कपूर ने बताया था कि इस बार इस टेलिविजन शो में दो अदाकारा मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। एकता कपूर ने आगे यह बताया था कि इन दो कलाकारों में से एक को चुन लिया गया है जिन्हें सलमान खान अच्छी तरह से जानते हैं। एकता कपूर ने आगे यह साझा किया था कि इस अदाकारा का नाम एम से शुरू होता है। दूसरी ओर, एकता कपूर दूसरी मुख्य भूमिका निभाने वाली अदाकारा की तलाश में थीं। 

नागिन 6 में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता कपूर के आने वाले टीवी शो यानी नागिन 6 में महक चहल (Mahek Chahal) ने एंट्री ली है। यह कहा जा रहा है कि नागिन 6 में महक चहल मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। महक चहल टीवी समेत बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं जिन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म वांटेड में रोमांस भी किया था। सलमान खान महक चहल को अच्छी तरह से जानते भी हैं। इसके साथ महक चहल को आखरी बार रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भी देखा गया था।

जबसे एकता कपूर ने नागिन 6 की घोषणा की थी तब से फैंस यह कयास लगा रहे थे कि इस टीवी सीरियल में महिमा मकवाना और मोनी रॉय की एंट्री हो सकती है। लोगों ने यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि महिमा मकवाना नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। वहीं मोनी रॉय का नाम भी लोगों की जुबान पर था। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर