नागिन-कुल्फी कुमार बाजेवाला से कसौटी तक, इन शो के ये 10 TV सेलेब्स बनेंगे खतरों के खिलाड़ी-11 के कंटेस्टेंट्स!

Rohit Shetty TV Show Khatron Ke Khiladi:बिग बॉस 14 की विजेता से लेकर कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस तक का नाम खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के लिए आगे आ रहा है। ये वो सेलेब्स हैं जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है...

Khatron Ke Khiladi 11 Rohit Shetty Show Contestant Asim Riaz to Erica Fernandes shaheer shaikh 10 TV celebs in
खतरों के खिलाड़ी-11। 
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी मनोरंजन, रोमांच और एक्शन से भरपूर टीवी शो होता है।
  • अभी से रोहित शेट्टी के शो के लिए कई ए-लिस्ट टेलीविजन सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं।
  • जानें खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के लिए आगे आ रहे सेलेब्स के नाम। 

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की चर्चा शुरू हो चुकी है। खतरों के खिलाड़ी मनोरंजन, रोमांच और एक्शन से भरपूर टीवी शो होता है। अभी से रोहित शेट्टी के शो के लिए कई ए-लिस्ट टेलीविजन सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं जिन्हें इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में देखा जा सकता है। बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक से लेकर कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस तक का नाम खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के लिए आगे आ रहा है। ये वो सेलेब्स हैं जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। 

रुबीना दिलाइक
बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलाइक की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। उनकी लोकप्रियता नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। अब उनका नाम रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी के कंटेस्टेंट के लिए आगे आ रहा है। 

आसिम रियाज
बिग बॉस-13 में नजर आए आसिम रियाज अब एक बड़ी हस्ती बन चुके हैं। अपने मजबूत व्यक्तित्व की वजह से अब आसिम खतरों के खिलाड़ी 11में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।

एरिका फर्नांडिस 
छोटे परदे की पॉपुलर एक्ट्रेस एरिका को फैन्स ऑनस्क्रीन देखना बहुत पसंद करते हैं। कसौटी जिंदगी के बाद से एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। खबर है उनसे इस एडवेंचरस रियलिटी शो के लिए संपर्क किया गया है।

अभिनव शुक्ला 
अभिनव ट्रेवलिंग के दीवाने हैं और पहाड़ों में न्यूनतम संसाधनों के साथ प्रकृति के करीब रहना उनको बहुत पसंद है। इस बात का खुलासा बिग बॉस में होने के बाद से उनका नाम खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए आगे आ रहा है। 

सुरभि चंदना
नागिन 5 में नजर आईं सुरभि चंदना को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। उनकी एक्टिंग और हंसमुख रवैये को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब सुरभि खतरों के खिलाड़ा का हिस्सा बन सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह निश्चित रूप से एक्ट्रेस के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। 

शरद मल्होत्रा
सुरभि चंदना के साथ शरद मल्होत्रा की जोड़ी को नागिन-5 में खूब पसंद किया गया। अब सुरभि के साथ शरद भी खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ सकते हैं।

मोहित मलिक
मोहित जल्द ही पापा बनने वाले हैं उनकी पत्नी अदिति प्रेग्नेंट हैं। इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। खबर है कि मोहित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी से काम पर वापसी कर सकते हैं। 

राहुल वैद्य
बिग बॉस 14 के रनर-अप और शानदार गायक राहुल वैद्य एक सच्चे एंटरटेनर हैं। सिंगर अपने गेम, मजाकिया स्वभाव, कार्य प्रदर्शन और सिंगिंग के लिए शो में चर्चा में रहे। अब इस रियलिटी शो में राहुल स्टंट करते दिख सकते हैं।

पार्थ समथान
कसौटी जिंदगी की के बाद से पार्थ समथान टेलीविजन जगत से दूर हैं। फिलहाल अभिनेता म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमा रहे हैं। सब कुछ सही रहा तो पार्थ समथान दर्शकों को इस साहसिक शो में दिखाई दे सकते हैं। 

शहीर शेख
टॉल एंड हैंडसम अभिनेता शहीर शेख टेलीविजन जगत के चर्चित सितारे हैं। फिलहाल शहीर शेख अपनी पर्सनल लाइफ को वक्त दे रहे हैं। चर्चा है कि वो भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर