Khatron Ke Khiladi 11 में रोहित शेट्टी ले रहे मोटी फीस, अनुष्का-दिव्यांका सहित 13 सेलेब लाखों में कर रहे चार्ज

Khatron Ke Khiladi 11 Contestants And Host Rohit Shetty Fees: जानें कौन है खतरों के खिलाड़ी 11 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट और किसे मिल रही कितनी फीस...

Khatron Ke Khiladi 11 TV Stars Fees From Anushka sen to divyanka tripathi And Rohit Shetty
खतरों के खिलाड़ी-11। 
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को देखने के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं।
  • स्टंट-आधारित रियलिटी शो का पहला प्रोमो पहले ही जारी हो चुका है।
  • जानें कौन है खतरों के खिलाड़ी 11 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट?

रोहित शेट्टी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर दर्शकों में खूब एक्साइटमेंट है। खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को देखने के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की शूटिंग केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में चल रही है। स्टंट-आधारित रियलिटी शो का पहला प्रोमो पहले ही जारी हो चुका है और लगता है कि कंटेस्टेंट ने ज्यादातर एपिसोड की शूटिंग भी कर ली है।

इसबार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी जैसी लोकप्रिय हस्तियां शो में नजर आने वाली हैं। ये सभी सेलिब्रिटीज खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए मोटी फीस ले रहे हैं। जानें कौन है खतरों के खिलाड़ी 11 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट और किसे मिल रही कितनी फीस...

राहुल वैद्य
सिंगर राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी 11 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं। इंडियन आइडल के विनर और बिग बॉस-14 के रनरअप रहे राहुल 15 लाख रुपए फीस ले रहे हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी
छोटे परदे की पॉपुलर टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी भी इस साल खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाली हैं। शो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी 10 लाख रुपए फीस ले रही हैं। 

महक चहल 
मॉडलिंग, तेलुगू फिल्मों से डेब्यू करने वालीं बिग बॉस स्टार महक चहल भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं। नई पड़ोसन, वॉन्टेड और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं महक चहल इस शो के लिए 1.5 लाख रुपए फीस ले रही हैं। 

आस्था गिल
बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल खतरों के खिलाड़ी के लिए 1.85 लाख रुपए ले रही हैं। आस्था गिल को अभी तो पार्टी शुरू हुई है, डीजे वाले बाबू, बज्ज, नागिन जैसे गानों के लिए भी जाना जाता है।

सौरभ राज जैन
जय श्री कृष्णा, 'देवों के देव ... महादेव' और 'महाभारत' जैसे लोकप्रिय शो में अपने रोल के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर सौरभ राज जैन भी स्टंट-बेस्ड रिएलिटी शो का हिस्सा हैं। सौरभ इस शो के लिए 2 लाख फीस ले रहे हैं।

सना मकबूल
टेलीविजन सीरियल्स विष, ईशान: सपनों को आवाज दे, कितनी मोहब्बत है 2, इस प्यार को क्या नाम दूं?, अर्जुन और आदत से मजबूर जैसे कई शोज का हिस्सा रहीं सना मकबूल भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा हैं। सना को 2.45 लाख फीस मिल रही है।

विशाल आदित्य सिंह
बिग बॉस का हिस्सा रहे टीवी अभिनेता विशाल आदित्य सिंह, खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए 3.34 लाख रुपए फीस ले रहे हैं। 

वरुण सूद
रोडीज से रातोंरात पॉपुलर हुए वरुण सूद भी रोहित शेट्टी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं। वरुण सूद इस शो के लिए 3.83 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। 

श्वेता तिवारी
कसौटी जिंदगी की प्रेरणा भी अब स्टंट करती नजर आने वाली हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं पॉपुलर स्टार श्वेता तिवारी की, जो इस साल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं। श्वेता शो के लिए 4 लाख रुपए ले रही हैं। 

अभिनव शुक्ला
बिग बॉस-14 में आकर अपनी पर्सनैलिटी के दम पर फैन फॉलोविंग बनाने वाले अभिनव शुक्ला भी स्टंट बेस्ड शो का हिस्सा हैं। इस सीजन के लिए अभिनव शुक्ला 4.35 लाख रुपए फीस ले रहे हैं। 

निक्की तंबोली
बिग बॉस सीजन 14 के कई स्टार इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा हैं। राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला के अलावा निक्की तंबोली भी उनके साथ शो में दिखने वाली हैं। निक्की को शो के लिए 4.43 लाख रुपए फीस मिल रही है। 

अनुष्का सेन
बाल वीर, यहां मैं घर घर खेली और देवों के देव महादेव जैसे शोज का हिस्सा रहीं अनुष्का सेन, खतरों के खिलाड़ी की सबसे यंग कंटेस्टेंट हैं। टीवी चाइल्ड इस शो के लिए 5 लाख रुपए फीस चार्ज कर रही हैं। 

अर्जुन बिजलानी
नागिन सीरीज का हिस्सा रहे और कई शोज के होस्ट कर चुके अर्जुन बिजलानी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी-11 के लिए 7 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। 

कितनी है रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी 11 की फीस?
फिल्म निर्माता और खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी को कथित तौर पर प्रति एपिसोड 49 लाख रुपये फीस मिल रही है। बता दें, रोहित पिछले 7 साल से खतरों के खिलाड़ी से जुड़े हुए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर