इस टीवी एक्टर को बर्थडे विश करना Shweta Tiwari को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- 'तीसरी शादी के लिए बकरा फंसा...'

Shweta Tiwari got trolled for Wishing Actor Vikas Kalantri: खतरों के खिलाड़ी 11 फेम श्वेता तिवारी एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। एक्टर विकास कलंत्री के लिए पोस्ट करना श्वेता तिवारी को भारी पड़ा है। 

Shweta Tiwari Birthday Post For Vikas Kalantri, Shweta Tiwari got Trolled, Shweta tiwari, shweta tiwari instagram post, shweta tiwari instagram, shweta tiwari insta, shweta tiwari news today,
एक पोस्ट के वजह से Shweta Tiwari हुईं‌ ट्रोलिंग का शिकार   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खतरों के खिलाड़ी फेम श्वेता तिवारी एक बार फिर हुईं ट्रोलिंग का शिकार। 
  • लोगों ने उठाए श्वेता तिवारी और विकास कलंत्री के रिश्ते पर सवाल।
  • ट्रोल करते हुए लोगों ने कहा तीसरी शादी के लिए एक्ट्रेस ने फंसाया बकरा।

Shweta Tiwari got trolled for Wishing Actor Vikas Kalantri: टीवी की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी का कॉन्ट्रोवर्सी से रिश्ता हमेशा का है। वह टीवी के पॉपुलर और एडवेंचरस शो खतरों के खिलाड़ी 11 में फिलहाल प्रतियोगी हैं। मगर, एक बार फिर श्वेता तिवारी ने अपनी जगह सुर्खियों में बना ली है। वह अक्सर अपने पहली और दूसरी शादी के लिए विवादों में घिरी रहती हैं और ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पर अपने करीबी दोस्त एक्टर विकास कलंत्री के लिए बर्थडे विश पोस्ट किया था। इस पोस्ट में श्वेता तिवारी ने उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा था। जिसकी वजह से श्वेता तिवारी को ट्रोल होना पड़ा। 

पोस्ट के लिए ट्रोल हुईं श्वेता तिवारी 

अपने दोस्त विकास कलंत्री के जन्मदिन पर श्वेता तिवारी ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए फैंस ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि श्वेता तिवारी अब अपनी तीसरी शादी के लिए बकरा फंसा रही हैं। वहीं कुछ ने कहा कि, अब इस एक्टर की जिंदगी भी बर्बाद हो जाएगी। इतना ही नहीं, कुछ यूजर ने श्वेता तिवारी और विकास कलंत्री के रिश्ते पर सवाल भी उठाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

श्वेता तिवारी ने विकास कलंत्री के लिए लिखा था यह 

विकास कलंत्री के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने एक प्यार भरा कैप्शन लिखा था। श्वेता तिवारी के कैप्शन से यह साफ जाहिर होता है कि दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनके कैप्शन के अनुसार, जब भी श्वेता किसी परेशानी में घिरी रहती हैं तब विकास कलंत्री उनकी मदद करते हैं। इसके साथ श्वेता तिवारी ने यह भी कहा कि वह उन पर पूरा भरोसा करती हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर