करण पटेल से भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी तक, ये हो सकते हैं खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स

टीवी मसाला
Updated Jul 24, 2019 | 02:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 पिछले साल टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन था। अब फैन्स सीजन 10 का इंतजार कर रहे हैंं। अब शो के 10वें सीजन के कंटेस्टेंट्स के नाम पर से भी पर्दा उठ रहा है। देखें कंटेस्टेंट्स की लिस्ट...

Khatron Ke Khiladi
Khatron Ke Khiladi 
मुख्य बातें
  • करण पटेल ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने की रिपोर्ट्स को कन्फर्म कर दिया है।
  • खतरों के खिलाड़ी में इस बार भोजपुरी का भी तड़का लगेगा।
  • करिश्मा तन्ना भी इस रियेलिटी शो में हिस्सा लेंगी।

मुंबई. रोहित शेट्टी के रियेलिटी एडवेंचर शो खतरों के खिलाड़ी का फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार करते है। ये शो पिछले साल टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन था। वहीं, अब शो के 10वें सीजन के कंटेस्टेंट्स के नाम पर से भी पर्दा उठ रहा है। इसमें पहला नाम है ये हैं मोहब्बतें के एक्टर करण पटेल।

करण पटेल ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने की रिपोर्ट्स को कन्फर्म कर दिया है। इस रियेलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए वह स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें को भी अलविदा कह रहे हैं। इस शो के साथ करण पिछले छह साल से जुड़े हैं। 

खतरों के खिलाड़ी में इस बार भोजपुरी का भी तड़का लगेगा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी इस शो में शामिल होने जा रही हैं। रानी पिछले काफी वक्त से अपनी फिटनेस में ध्यान दे रही हैं। उन्होंने काफी वेट लॉस भी किया है।

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#happysunday#enjoylife #gymvideos #lovegym #morningstar #selflove A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

 

नागिन की ये एक्ट्रेस भी होंगी शामिल 
नागिन की एक्ट्रेस अदा खान भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में नजर आ सकती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं अपने आप को चैलेंज करना चाहती थी। हां मैं खतरों के खिलाड़ी में पार्ट ले रही हूं। मेरा ये पहला रियलिटी शो होगा। 

संजू फिल्म की एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना भी इस रियेलिटी शो में हिस्सा लेंगी। करिश्मा के अलावा एक्टर-कॉमेडियन बलराज सयाल खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दे सके हैं। इसके अलावा मुंबई की रानी आरजे मलिश्का भी इस सीजन का हिस्सा बनेंगी। मलिश्का फिल्म तुम्हारी सुल्लू में नजर आ चुकी हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Wild and free Just like the Sea #ibiza #europe #travelholic #lovemyself #bucketlist #spain A post shared by adaa (@adaakhann) on

 

तेजस्वी प्रकाश भी हो सकती हैं कंटेस्टेंट 
विवादित सीरियल पहरेदार पिया की में काम कर चुकी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगी। इसके अलावा फिल्म सत्यमेव जयते की एक्ट्रेस अमृता खानविलकर भी इस शो में हिस्सा लेंगी। 

 

 

कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने वर्क कमिटमेंट्स के कारण अभी शो के लिए हामी नहीं बनाई है। इसके अलावा इश्क में मर जावां के एक्टर शिविन नारंग भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर