Khatron Ke Khiladi स्टार अर्जुन बिजलानी ने खरीदा नया घर, पत्नी नेहा स्वामी को एनिवर्सरी पर दिया खास गिफ्ट

Naagin TV Actor Arjun Bijlani Buy new house: अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की वेडिंग एनिवर्सरी मई में थी, लेकिन एक्टर उस वक्त केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी-11 की शूटिंग कर रहे थे...

khatron ke khiladi Star Arjun Bijlani| Arjun Bijlani Buy new house| Arjun Bijlani gifted wife Neha Swami New House| अर्जुन बिजलानी ने खरीदा नया घर| नेहा स्वामी को दिया गिफ्ट|
अर्जुन बिजलानी। 
मुख्य बातें
  • अर्जुन बिजलानी साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे।
  • टीवी कपल की शादी को 8 साल पूरे हो चुके हैं।
  • इस खास मौके पर अर्जुन ने नया घर खरीद लिया है।

अर्जुन बिजलानी की शादी को 8 साल हो गए हैं। लोकप्रिय टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अर्जुन बिजलानी ने पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए कपड़े, ज्वैलरी देने या फॉरेट ट्रिप पर ले जाने की बजाय एक नया घर गिफ्ट किया है। 

दरअसल अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी मई में हुई थी, लेकिन अपनी आठवीं सालगिरह को दोनों एक साथ नहीं मना सके थे। क्योंकि अर्जुन उस वक्त केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी-11 की शूटिंग कर रहे थे। 

नेहा के लिए अपनी सालगिरह के तोहफे के बारे में बात करते हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने कहा कि पत्नी नेहा का घर में पसंदीदा कोना अभी तक नहीं बना है लेकिन ये समुद्र और आसमान का व्यू वाला अपार्टमेंट है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arjunbijlani)

अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि हर परिवार का सपना होता है कि वह अपने घर को एक खास तरीके से सजाए। मैं इसे अपने सपनों का घर नहीं कहूंगा, लेकिन यह उसके काफी करीब है। यह अच्छा और विस्तृत है। मेरा पसंदीदा कोना अभी बाकी है, जिसका डेकोरेशन होगा और मैं जहां घंटों आराम कर सकता हूं। इसमें एक सुंदर समुद्री दृश्य और अच्छा आसमान है।

टीवी अभिनेता अर्जुन ने यह भी खुलासा किया कि उनके नए घर का इंटीरियर काम जल्द ही शुरू होगा और जो छह से आठ महीने तक चलेगा। वह इस साल के अंत तक घर में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। एक्टर ने बताया, 'मैं घर को नेहा के लिए गिफ्ट के रूप में हमारी सालगिरह के लिए खरीदना चाहता था। हालांकि मैं ऐसा नहीं कर सका, क्योंकि मैं केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रहा था। इसलिए, मैंने इसे अभी खरीदा है। मैं बहुत खुश हूं कि उसे ये पसंद आया है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर