Bigg Boss 13: खेसारी लाल यादव ने बताया काम के वक्त बीवी के आते हैं कितने कॉल, एक्ट्रेस से बंधवाई हैं राखी

टीवी मसाला
Updated Nov 03, 2019 | 16:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Khesari Lal Bigg Boss Entry Promo: खेसारी लाल रविवार को बिग बॉस-13 के घर में जाएंगे। उनका एंट्री प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें खेसारी ने सलमान खान के सामने कुबूल किया कि वो भी बीवी से झूठ बोलते हैं।

Khesari lal yadav Enter in bigg boss 13 with salman khan Watch Video
खेसारी लाल और सलमान खान।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 में आज खेसारी लाल घर के अंदर एंट्री लेने वाले हैं।
  • खेसारी ने बिग बॉस प्रोमो में बताया कि उन्हें लिट्टी-चोखा बहुत पसंद है।
  • करियर के शुरुआत में खेसारी दिल्ली में लिट्टी-चोखा ही बेचा करते थे।

बिग बॉस-13 में इस शनिवार और रविवार पहला फिनाले चल रहा है। सलमान खान ने जहां शनिवार को बताया कि घर से रश्मि देसाई, देवोलीना और शेफाली बग्गा बेघर हो गई हैं। साथ ही उन्होंने बिग बॉस में चार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी कराई। शनिवार को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में शेफाली जरीवाला, अरहान खान, हिमांशी खुराना और हिंदुस्तानी भाऊ ने एंट्री ली। रविवार को भी घर में कुछ और नए चेहरे बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जाने वाले हैं। इन्हीं में से एक भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी रविवार को बिग बॉस के घर में जाएंगे। हाल ही में उनका एंट्री प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें खेसारी, सलमान के सामने सच का सामना करते दिख रहे हैं। 
दरअसल प्रोमो में खेसारी लाल बताते हैं कि उन्हें लिट्टी-चोखा बहुत पसंद है। साथ ही जब वो करियर के शुरुआती दौर में दिल्ली में आए थे तो लिट्टी-चोखा ही बेचा करते थे। ऐसे में बिग बॉस-13 में पहुंची फिल्म बाला की टीम आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम ने उनके लिए लिट्टी चोखा खाने के लिए बुलवाया। इसी के बाद खेसारी को बाला की टीम के सवालों से सच का सामना करना पड़ा। इस दौरान खेसारी ने कुबूल किया कि वो भी बीवी से झूठ बोलते हैं। साथ ही जब शो में उनसे पूछा गया कि को-स्टार से कभी कोई अफेयर रहा है? शूटिंग सेट पर बीवी के कितने फोन आते हैं? इन सवालों का वो जवाब देने से बचने नजर आए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khesari_yadav) on


खेसारी के साथ-साथ सलमान खान ने सच का सामना किया। आयुष्मान खुराना ने इस दौरान उनसे पूछा कि वो कितने बच्चे चाहते हैं? इस सवाल पर सलमान ने कहा जितने हो सकें। वहीं बाद में जब आयुष्मान ने पूछा कि आपको कौनसी फिल्म के शूट के पहले दिन ही पता चल गया था कि ये नहीं चलने वाली है? सलमान ने इसपर कहा बहुत सारी। उनका जवाब सुनते ही सभी एकसाथ जोर-जोर से हंसने लगे।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर