झांसी की रानी शो की एक्‍ट्रेस से हुए बेबी को लेकर सवाल, कहा- सास-ससुर के बाद अब यहां भी...

TV Actress Kratika Sengar On Family Planning: टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने हाल ही में अपनी पर्सलन लाइफ और फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की.... 

Kratika Sengar Married with pankaj dheer son nikitin dheer Now TV Actress react on Family planning
पति निकितिन धीर के साथ कृतिका सेंगर। 
मुख्य बातें
  • कृतिका सेंगर ने टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की शादी को लगभग 6 साल हो गए हैं।
  • अब अक्सर फैन्स कृतिका से उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल करते हैं।

COVID-19 महामारी की वजह से लोगों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं। कुछ लोगों को अपनी भगमभाग भरी जिंदगी में थोड़ा सुकून मिला तो कुछ लॉकडाउन में अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रहे हैं। एक्टर्स इस समय में अलग-अलग नई चीजें सीख रहे हैं। साथ ही कुछ अपने फ्रेंड्स के साथ लाइव चैट करके भी टाइम बिता रहे हैं। अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने भी एक एंटरटेनमेंट साइट के साथ लाइव इंटरव्यू किया। इस दौरान कृतिका ने अपनी पर्सलन लाइफ और फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की। 
क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, आहट, झांसी की रानी, पुर्नविवाह, देवों के देव महादेव जैसे कई हिट टीवी शोज में काम कर चुकीं कृतिका सेंगर पिछले कुछ टाइम से एक्टिंग से दूर हैं। लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहीं कृतिका सेंगर से हाल ही में फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया था। जिसका उन्होंने बखूबी मजाकिया जवाब दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsmekratika) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsmekratika) on


टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने कहा, 'आखिर कौन है वो शख्स जो मेरी फैमिली प्लानिंग के बारे में जानना चाहता है? मेरे घर वाले और सास-ससुर कम थे पूछने के लिए...। जो अब ये भी आ गए। एक थप्पड़ पड़ेगा, खुद जाकर अपनी फैमिली प्लानिंग कर लो...।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsmekratika) on


साल 2007 में टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं कृतिका सेंगर ने लगभग 6 साल पहले शादी की थी। कृतिका की शादी बॉलीवुड एक्टर निकितन धीर से 2014 में हुई थी। निकितन धीर जाने माने कलाकार पंकज धीर के बेटे हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर