Kuch Rang Pyaar Ke Aise Bhi 3 first episode: शुरू हुई देव-सोनाक्षी की लव स्‍टोरी, इन 5 वजहों से देखा जाएगा शो

5 reasons to watch Kuch Rang Pyaar Ke Aise Bhi 3: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ का तीसरा सीजन सोमवार को शुरू हो गया।

Kuch Rang Pyaar Ke Aise Bhi 3 first episode
Kuch Rang Pyaar Ke Aise Bhi 3 first episode 
मुख्य बातें
  • 12 जुलाई से सोनी पर शुरु हुआ ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ का तीसरा सीजन
  • रात 8:30 मिनट पर प्रसारित होगा शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस का नया शो
  • इस सीरियल में शाहीर शेख देव और एरिका निभा रही हैं सोनाक्षी का रोल

Kuch Rang Pyaar Ke Aise Bhi 3 first episode 5 reasons to Watch this serial: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ का तीसरा सीजन सोमवार को शुरू हो गया। रात 8:30 बजे इस सीरियल के तीसरे सीजन का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। अब तक जहां देव (Shaheer Sheikh) और सोनाक्षी (Erica Fernandes) लंबे समय से एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे से रहे हैं, वहीं लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। इनके रिश्तों की गहराई में प्यार है या दरार? देव और सोनाक्षी इससे पहले दर्शकों को अलग-अलग भावनाओं से रूबरू करा चुके हैं, जिसमें एक दूसरे का साथ, आपसी समझ, प्यार, समझौता, नाराजगी, जुदाई और परवरिश जैसे पहलुओं को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया था।

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी - नई कहानी' (Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi- Nayi Kahani) में शाहीर शेख और एरिका फर्नांडिस, देव और सोनाक्षी के अपने पुराने किरदारों मैं नजर आएंगे, वहीं सुप्रिया पिलगांवकर देव की मां ईश्वरी के रोल में नजर आएंगी। यह शो प्यार में डूबी इस जोड़ी के बदलते वक्त के साथ बदलते रिश्तों को उजागर करेगा। आइए देखते हैं क्या खास है इस नए सीजन में- 

देव और सोनाक्षी (Dev and Sonakshi)

‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी - सीज़न 3’ देखने की सबसे बड़ी और सबसे खास वजह है भारतीय टेलीविजन की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक देव और सोनाक्षी को एक साथ देखना। उनकी केमिस्ट्री अब तक की सबसे अलग और सबसे प्यारी है। उन्हें दर्द में देखकर हम भी रो पड़े थे। अब इस शो का तीसरा सीज़न उनके बदलते रिश्तों पर रोशनी डालेगा, जिसमें वो दोनों मिलकर अपनी जिंदगी की चुनौतियों का सामना करेंगे।

मनोरंजन 

इस शो में हर तरह के दर्शकों के लिए अलग-अलग सामग्री और किरदार हैं। नए-नए प्यार की दहलीज़ पर कदम रखने वाली युवा जोड़ियां, जिंदगी की उलझनें सुलझाते विवाहित जोड़े, बुजुर्ग मां-बाप और टीनेजर्स, सभी के लिए इस शो में भरपूर मनोरंजन है। इस शो की विचारधारा न सिर्फ नए और आधुनिक लोगों के लिए है, बल्कि ऐसे दर्शकों के लिए भी है, जो प्यार के पारंपरिक विचार में यकीन रखते हैं।

इमोशन का परफेक्ट मिश्रण 

यह शो सिर्फ रोमांस के बारे में नहीं है। इसमें उन सारी भावनाओं का मिश्रण है, जिनसे एक व्यक्ति गुजरता है जैसे खुशी, गम, संजीदगी और हंसी-मजाक। इस शो की पटकथा बिल्कुल चुस्त और सटीक है, और इसमें हर बारीकी पर गहराई से ध्यान दिया गया है। इस शो का तीसरा सीज़न दर्शकों के लिए एक मनोरंजक सफर होगा, जिसमें बहुत-से मोड़ आएंगे और उन्हें एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।

अपनी सी कहानी 

इस शो की सबसे बड़ी खासियत है इसकी कहानी, जिसमें एक ऐसी जोड़ी का सफर दिखाया गया है, जो हर सुख-दुख में एक दूसरे के साथ रहते हैं। यह एक विकसित और परिपक्व कहानी है, जो ना सिर्फ दर्शकों को अपनी-सी लगेगी, बल्कि इसे देखना भी एक शानदार अनुभव होगा।

हर रिश्ते का रखा ख्याल 

तीसरे सीज़न में पुराने रिश्तों के साथ-साथ नए रिश्तों को भी अलग रोशनी में दिखाया जाएगा। मां-बेटे का रिश्ता, पति-पत्नी का रिश्ता, मां-बाप और बच्चों का रिश्ता और दादा-दादी और पोते-पोतियों का रिश्ता, सभी रिश्तों को नई संवेदनाओं में पिरोया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर