Kushal Punjabi Suicide Note: क्‍या शादी टूटने से ड‍िप्रेशन में थे कुशल पंजाबी, सुसाइड से पहले ल‍िखा ये नोट

टीवी मसाला
Updated Dec 27, 2019 | 12:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kushal Punjabi Suicide note revealed: इश्‍क में मरजावां एक्‍टर ने फांसी लगाने से पहले ल‍िखा था डेढ़ पेज का सुसाइड नोट। जानें क्‍या बताया है उसमें।

Kushal Punjabi Suicide Letter: क्‍या शादी टूटने से ड‍िप्रेशन में थे कुशल पंजाबी, सुसाइड से पहले ल‍िखा ये नोट
Kushal Punjabi ने क्‍या ल‍िखा अपने सुसाइड नोट में   |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी एक्‍टर कुशल पंजाबी के न‍िधन से सभी सकते में हैं। बताया जा रहा है क‍ि उन्‍होंने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सूत्रों के मुताब‍िक, उन्‍होंने मरने से पहले डेढ़ पेज का सुसाइड नोट लिखा है। इसमें कुशल पंजाबी ने क‍िसी को भी अपनी मौत का जिम्‍मेदार नहीं ठहराया है। इसके अलावा, उन्‍होंने अपनी प्रॉपर्टी का बंटवारा भी इस नोट में क‍िया है। कुशल पंजाबी ने लिखा है क‍ि उनकी जायदाद और दूसरे एसेट में से आधे उनके पेरेंट्स और बहन में बराबर बांट द‍िए जाएं। वहीं बाकी 50 प्रतिशत प्रॉपर्टी को उन्‍होंने अपने तीन साल के बेटे क‍ियान के नाम करने को लिखा है। गौरतलब है क‍ि इस नोट और प्रॉपर्टी के बंटवारे में कहीं भी उनकी वाइफ का नाम नहीं है। 

कुशल पंजाबी पर आ रही खबरों के मुताब‍िक, वह काफी समय से ड‍िप्रेशन में थे और इसकर वजह उनकी शादी का सही तरीके से न चलना था। साथ ही वह करियर में भी अच्‍छा नहीं कर पा रहे थे। स्‍पॉटबॉय ई की एक खबर के अनुसार, कुशल पंजाबी और उनकी यूरोपियन वाइफ काफी समय से साथ नहीं थे। उनकी पत्‍नी ऑड्रे और बेटा क‍ियान इस समय शंघाई में रह रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
??❤️ A post shared by Kushal Punjabi. (@itsme_kushalpunjabi) on

 

 

 

कुशल पंजाबी कई बार अपने बेटे से मिलने गए लेकिन वह और उनकी वाइफ समझौता नहीं कर पाए। धीरे-धीरे कुशल पंजाबी को इससे परेशानी होने लगी और वह भावनात्‍मक तौर पर कमजोर पड़ गए। बताया जा रहा है क‍ि कुशल पंजाबी भावुक और सेंस‍िट‍िव पर्सन थे लेकिन शादी के बाद उनका व्‍यवहार बदल गया था। ये भी कहा जा रहा है क‍ि उनकी पत्‍नी उनसे तलाक लेने पर विचार कर रही थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर