Bigg Boss 13: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी है ये कंटेस्टेंट, देखें Then and Now Photos

टीवी मसाला
Updated Oct 30, 2019 | 14:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) अक्सर चर्चा में रहती हैं। माहिरा तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लेकर नागिन 3 तक में नजर आ चुकी हैं। देखें उनकी Then and Now Photos

Mahira Sharma
Mahira Sharma 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी हैं
  • माहिरा मशहूर टीवी सीरियल नागिन के तीसरे सीजन में भी काम कर चुकी हैं
  • माहिरा को पहचान यारो का टशन से मिली थी जिसमें उन्होंने शिल्पी का रोल निभाया था

टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन पिछले महीने शुरू हुआ था और शो शुरू होने के साथ ही चर्चा में बना हुआ है। शो के 13वें सीजन में कई जाने पहचाने चेहरे देखने को मिल रहे हैं जिनमें रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे कंटेस्टेंट का नाम शामिल है। माहिरा शर्मा जानी मानी टिकटॉक स्टार हैं और कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं जिनमें कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा, नागिन 3, कुंडली भाग्य जैसे सीरियल शामिल हैं। 

माहिरा 21 साल की हैं और कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। माहिरा की कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माहिरा ने काम किया था और इसके बाद उन्होंने अपने लुक में बहुत बदलाव किया है जो सराहनीय है। 'तारक मेहता... ' के बाद उन्होंने  यारो का टशन में काम किया जिससे उन्हें पहचान मिली, इसमें उन्होंमे शिल्पी का किरदार निभाया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mahira sharma(@mahi_sharma_fan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mahira sharma (@mahi_sharma_fan) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahira Sharma (mau) ماهرة (@officialmahirasharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mahira sharma(@mahi_sharma_fan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mahira sharma (@mahi_sharma_fan) on

 

माहिरा मशहूर टीवी सीरियल नागिन के तीसरे सीजन में भी नजर आईं। इसके बाद कुंडली भाग्य में उन्होंने मोनिशा नाम की लड़की का नेगेटिव रोल निभाया। माहिरा कई पंजाबी सिंगल्स में भी काम कर चुकी हैं और जानी मानी टिकटॉक स्टार हैं। माहिरा ने जब एक्टिंग में कदम रखा था तब से अब तक उनके लुक्स में काफी बदलाव आया है और वो पहले से काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने लगी हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahira Sharma (mau) ماهرة (@officialmahirasharma) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahira Sharma (mau) ماهرة (@officialmahirasharma) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahira Sharma (mau) ماهرة (@officialmahirasharma) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahira Sharma (mau) ماهرة (@officialmahirasharma) on

 

माहिरा ने बिग बॉस के घर को लेकर कही थी ये बात

माहिरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी भी ऑन स्क्रीन बिकिनी नहीं पहनेंगी। माहिरा ने कहा था, 'मैं बिकिनी पहनने को लेकर कंफर्टेबल नहीं हूं। मैं जिस परिवार और जगह से ताल्लुक रखती हूं वहां इसकी इजाजत नहीं है। यहां तक कि क्लीवेज दिखाना भी बहुत बड़ी बात है।' इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस को लेकर कहा था कि यह प्यार ढूंढने की जगह नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं कश्मीर से आती हूं और मेरे परिवार में इसकी इजाजत नहीं हैं। मैं इस मामले में साफ हूं कि बिग बॉस के घर में कोई बॉयफ्रेंड नहीं बनाऊंगी और किसी रिलेशनशिप में नहीं आऊंगी।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर