Bigg Boss 13: सलमान खान के शो में नजर आएंगी मल्लिका शेरावत, फैंस को खुद दी ये जानकारी

टीवी मसाला
Updated Dec 20, 2019 | 16:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mallika Sherawat in Bigg Boss 13: एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही बिग बॉस 13 में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।

Mallika Sherawat
Mallika Sherawat  
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही बिग बॉस 13 में नजर आएंगी
  • मल्लिका सलमान खान के साथ वीकेंड का वार में नजर आएंगी
  • एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी

बिग बॉस का ये 13वां सीजन चल रहा है और दर्शकों में इसे लेकर काफी क्रेज है। शो में हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान दर्शकों का मनोरंजन करने आते हैं और घरवालों की क्लास लगाते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान के साथ एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी नजर आएंगी।

मल्लिका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी फैंस को दी कि वो बिग में नजर आने वाली हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वो बिग बॉस के लिए शूट करने जा रही हैं तो क्या यूजर्स के पास कोई आइडिया है? इससे पहले पिछले हफ्ते सुनील ग्रोवर वीकेंड का वार में नजर आए थे, जहां वो गुत्थी बनकर पहुंचे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on

असीम बने घर के नए कप्तान

मलाइका के इस पोस्ट पर सिद्धार्थ और असीम के फैंस ने कमेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मालूम हो कि इस हफ्ते असीम घर के कप्तान बने हैं। तो वहीं अस्पताल में भर्ती सिद्धार्थ शुक्ला इस हफ्ते घर लौट आए हैं। 

शो में होगी देवोलीना की वापसी

बिग बॉस में देवोलीना भट्टाचार्य की भी वापसी होने वाली है जो कि पीठ दर्द के कारण इस शो से बाहर हैं। देवोलीना की जगह सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता शो में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े एक फैनक्लब के मुताबिक, इस हफ्ते के वीकेंड के वार देवोलीना भट्टाचार्जी घर में एंट्री करेंगी। जानकारी के मुताबिक देवोलीना की तबियत में पहले से काफी सुधार आया है। देवोलीना की घर में एंट्री के बाद मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का सफर शो में खत्म हो जाएगा।

मल्लिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो हॉरर फिल्म बू सबकी फटेगी में नजर आईं थीं, जिसमें उनके साथ तुषार कपूर, कृष्मा अभिषेक, संजय मिश्रा और कीकू शारदा नजर आए थे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर