Mandira Bedi ने पति के निधन के बाद किया पहला सोशल मीडिया पोस्ट, खूबसूरत पलों से किया Raj Kaushal को याद

Mandira Bedi Emotional Post For husband: मंदिरा बेदी के पति राज कौशल अब इस दुनिया में नहीं है। अभिनेत्री के पति का 30 जून, 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था...

Mandira Bedi First Emotional Post For husband After demise Raj Kaushal
पति राज कौशल के साथ मंदिरा बेदी। 
मुख्य बातें
  • मंदिरा बेदी के पति राज का 30 जून, 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था
  • राज के निधन से मंदिरा, बच्चों, परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को बड़ा झटका लगा।
  • अब मंदिरा ने राज के लिए पहला सोशल मीडिया पोस्ट किया है।

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल अब इस दुनिया में नहीं है। फिटनेस स्टार और लोकप्रिय अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज का 30 जून, 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंदिरा अपने जीवन के बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। राज कौशल के निधन से मंदिरा, बच्चों, परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को बड़ा झटका लगा।

उनके निधन के कुछ दिनों बाद, मंदिरा बेदी ने अब राज कौशल के साथ अपने शुरुआती दिनों की कुछ खुशनुमा तस्वीरें पोस्ट कीं। साथ में उन्होंने एक दिल टूटने वाली हार्ट इमोजी को कैप्शन में पोस्ट किया है। मंदिरा बेदी के कई दोस्तों ने इस पोस्ट पर कमेंट के जरिए एक्ट्रेस को इमोशनली सपोर्ट दिया है।

शक्ति मोहन ने लिखा, 'आपके और आपके परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना। भगवान आप सभी का भला करें।' वहीं आशका गोराडिया ने तीन दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। डेलनाज ईरानी ने लिखा, 'बहुत ताकत और प्रार्थना।' मिथिला पालकर, वाहबिज दोराबजी, अदा खान, अधुना भबानी, गौरव गेरा, साइना नेहवाल, हरभजन सिंह और कई अन्य लोगों ने मंदिरा के लिए अपनी चिंता व्यक्त की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mandirabedi)

मंदिरा बेदी ने अपने दो बच्चों और सास के साथ शनिवार, 3 जुलाई को राज कौशल के लिए प्रार्थना सभा रखी थी। इसमें उनके कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। मंदिरा ने अपने पति की मृत्यु पर अंतिम संस्कार किया था। ऐसे में सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ने के लिए उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए पहने जाने वाली ड्रेस के चुनाव के लिए भी बख्शा नहीं गया था।
 श्वेता तिवारी, दलजीत कौर, मिनी माथुर और कई अन्य टेलीविजन हस्तियां उनके समर्थन में सामने आई थीं। राज कौशल अपने पीछे पत्नी मंदिरा बेदी और बच्चे वीर, तारा छोड़ गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर