मौसी Smriti Irani लाईं रव‍ि के लिए क‍िताबें, मम्‍मी Ekta Kapoor को क‍िस बात की है घबराहट

टीवी मसाला
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Oct 22, 2019 | 13:45 IST

Smriti Irani Ekta Kapoor Latest News : स्‍मृत‍ि ईरानी हाल ही में एकता कपूर के बेटे से मिलने पहुंचीं। इसके बाद एकता का जो कमेंट आया, उस पर आपको भी खूब हंसी आएगी।

Masi Smriti Irani gets books for Ravie Kapoor watch mommy Ekta kapoor reaction
Smriti Irani with Ravie and Ekta Kapoor 

एकता कपूर और स्‍मृत‍ि ईरानी की दोस्‍ती क‍िसी से छ‍िपी नहीं है। हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके बेटे से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री स्‍मृत‍ि ईरानी उनके घर गई थीं। इस मुलाकात के मौके पर स्‍मृत‍ि ईरानी जो ग‍िफ्ट एकता के बेटे रव‍ि के लिए लेकर गईं, उस पर एकता का रिएक्‍शन काफी मजेदार है। 

दरअसल, स्‍मृत‍ि ईरानी ने रव‍ि कपूर को क‍िताबें ग‍िफ्ट की हैं। इसी का एक क्‍यूट वीड‍ियो एकता ने शेयर भी क‍िया। इसमें रव‍ि को स्‍मृत‍ि ईरानी क‍िताबों से पढ़ाती नजर आ रही हैं। वह रव‍ि को कहानी और कव‍िताएं सुना रही हैं।  वहीं वीड‍ियो में एकता की आवाज सुनाई दे रही है। वह स्‍मृत‍ि ईरानी से कह रही हैं क‍ि तुम इसे इतना पढ़ाओ, वरना ये मौसी यानी स्‍मृत‍ि ईरानी की तरह समझदार हो जाएगा। और ये अपनी मम्‍मी की तरह नहीं होगा। एकता ने मजाक में कहा क‍ि वह तो ब‍िल्‍कुल इंटेल‍िजेंट नहीं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Times of India - TV Times (@timesofindiatv) on

बता दें क‍ि स्‍मृत‍ि ईरानी और एकता कपूर की दोस्‍ती करीब 18 साल पुरानी है। स्‍मृत‍ि ईरानी ने एकता के ह‍िट शो क्‍योंक‍ि सास भी कभी बहू थी में तुलसी वीरानी का लीड रोल निभाया था। ये शो एक दशक से भी ज्‍यादा समय तक चला था। इस शो ने दोनों को ही घर-घर में पॉपुलर कर द‍िया था और साथ ही क अक्षर से शुरू होने वाली शोज के नाम का ट्रेंड भी लेकर आया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर