YRKKH New Entry: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मयंक अरोड़ा की नई एंट्री, निभा रहे कार्तिक-नायरा के बेटे कायरव का किरदार

YRKKH New Entry Mayank Arora as Kairav: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्टर मयंक अरोड़ा की भी एंट्री हो गई है। मयंक शो में कार्तिक-नायरा के बेटे कायरव का किरदार निभाएंगे...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry| YRKKH Mayank Arora will play Kairav role|
ये रिश्ता क्या कहलाता है। 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब थर्ड जनरेशन की कहानी दिखाई जाने वाली है।
  • अब अक्षरा, कायरव और आरोही के साथ एक नई कहानी सीरियल में सामने आएगी।
  • अब ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्टर मयंक अरोड़ा की भी एंट्री हो रही है।

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब थर्ड जनरेशन की कहानी दर्शकों के सामने आने वाली है। अब अक्षरा, कायरव और आरोही के साथ एक नई कहानी ये रिश्ता क्या कहलाता है में सामने आएगी। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं शो में अक्षरा के रूप में प्रणली राठौड़ और लीप के बाद शो में आरोही की भूमिका निभाने के लिए करिश्मा सावंत को लिया गया है। वहीं दोनों के लव इंट्रस्ट की भी सीरियल में एंट्री होगी जिसका नाम अभिमन्यु है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु की भूमिका निभाने के लिए हर्षद चोपड़ा को चुना गया है। 

अब लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है के सामने आए पहले प्रोमो में आरोही और अक्षरा का जिंदगी की एक झलक देखने को मिली है। दोनों बहनों को अभिमन्यु से प्यार हो जाता है और इस तरह से लव ट्रायंगल की कहानी शुरू होगी। कहानी यह है कि आरोही, अभिमन्यु के प्यार में पागल है लेकिन वो अक्षरा को दिल दे बैठता है। 

खैर, लीप के बाद सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्टर मयंक अरोड़ा की भी एंट्री हो गई है। मयंक शो में कार्तिक-नायरा के बेटे कायरव का किरदार निभाएंगे। अभिनेता शो में कायरव का किरदार निभाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

अभिनेता मयंक अरोड़ा बताते हैं, 'मैं अभी बहुत उत्साहित हूं, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण शो और भूमिका है। इसलिए हां मैं इस किरदार को पर्दे पर निभाने और उसमें जान डालने का इंतजार कर रहा हूं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आपको छोटे कायरव की याद दिलाएंगी, ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हां यह देखने लायक होगा।'

मयंक अरोड़ा ने बताया, 'स्वाति चिटनिसजी, मेरी ग्रैंट ग्रांडमदर एक बहुत प्यारी इंसान हैं। मुझे उनके साथ सीन करना पहले से ही पसंद आने लगा है। वह सेट पर बहुत केयरिंग और प्यार करने वाली को-स्टार हैं। हम ऑन-स्क्रीन भाई-बहनों की भूमिका निभा रहे हैं और हमार बॉन्ड वास्तव में प्यारा है। ऐसा लगता है कि मैं एक परिवार के रूप में काम कर रहा हूं, आप जल्द ही वही केमिस्ट्री देखेंगे जो ऑफ-स्क्रीन है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर