Bigg Boss 14: आमिर खान के लिए गाना गा चुके हैं कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू, ये है असली नाम

Bigg Boss 14 Jaan Kumar Sanu: कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस सीजन 14 के पहले कंटेस्टेंट होंगे। सलमान खान ने खुद जान कुमार सानू के नाम का खुलासा किया। जानिए सिंगर के बारे में दिलचस्प बातें....

Jaan Kumar Sanu
Jaan Kumar Sanu 
मुख्य बातें
  • कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट हैं।
  • जान कुमार सानू का असली नाम जायेश भट्टाचार्य है।
  • जान कुमार सानू कुमार सानू और उनकी पहली वाइफ रीता के बेटे हैं।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14  का बिगुल बज गया है। तीन अक्टूबर को रात नौ बजे इस विवादित रिएलिटी शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा। ग्रैंड प्रीमियर से पहले सलमान खान ने इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट जान कुमार सानू के नाम का खुलासा कर दिया है। जान कुमार सानू सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका असली नाम जायेश भट्टाचार्य है।  वह कुमार सानू और उनकी पहली वाइफ रीता के बेटे हैं। जान कुमार सानू ने आमिर खान की फिल्म तारें जमीन पर के गाना बम बम बोले गाया था। 

जान कुमार सानू ने महज तीन साल की उम्र से ही सिंगिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थीं। फिल्म तारे जमीन पर के बाद उन्होंने साल 2016 में अपने पिता कुमार सानू के पॉपुलर गाना 'अकेले हम, अकेले तुम' का कवर सॉन्ग गाया था। 

कार्टूनों को दिया है वॉयओवर 
जान कुमार सानू ने गाने के अलावा कई कार्टून किरदारों को आवाज भी दी है। इसके अलावा वह तबला, हारमोनियम, पियानो समेत कई म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को बजा लेते हैं। इसके अलावा उनका अपना एक यूट्यूब चैनल भी है।  

जान कुमार सानू ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं नेपोटिज्म का प्रॉडक्ट नहीं हूं। जान को फिलहाल क्वारंटाइन किया गया है। बिग बॉस शुरू होने से पहले हर एक कंटेस्टेंट का COVID-19 टेस्ट होगा। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स को क्वारंटाइन होना होगा। 

सिद्धार्थ शुक्ला ने दी ये सलाह        
सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को जान कुमार सानू का मार्गदर्शक बनाया है। इस पर उन्होंने कहा कि मेरी लाइफ का एक नियम है। मैं किसी बात के लिए तीन बार सामने वाले को मौका देता हूं। इसके बाद अगर वो दोहराया जाए तो फिर मैं सिद्धार्थ शुक्ला की तरह बम बनकर लोगों पर फूट जाऊंगा। 

सलमान खान ने जान कुमार सानू की गायकी और मुस्कान की तारीफ की। इसी के साथ सलमान ने जान को यह कहते हुए भी चिढ़ाया कि उन्हें लगता है कि वो शो में ज्यादा टिक नहीं पाएंगे।  आपको बता दें कि कोरोना के कारण इस बार नियमों को बदला गया है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर