मिथुन चक्रवर्ती की बहू है Anupamaa की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, ससुर के कहने पर छोटे पर्दे पर किया डेब्यू

मशहूर टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों काव्या का रोल प्ले कर रही एक्ट्रेस मदालसा शर्मा को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। मदालसा एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं और उन्ही के कहने पर इस शो के लिए हां कहा।

Madalsa Sharma Working in Anupamaa as Kavya
Madalsa Sharma Working in Anupamaa as Kavya  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी सीरियल अनुपमा में काव्या का रोल प्ले कर रही हैं मदालसा शर्मा।
  • एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं मदालसा।
  • मदालसा ने ससुर मिथुन के कहने पर लिया था शो करने का फैसला।

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान टीवी सीरियल 'अनुपमा' की शुरुआत हुई थी जिसमें एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है और टीआरपी की बात करें तो पिछले लंबे समय से टॉप शोज की लिस्ट में शामिल है।

फिल्मों में किया काम

इस शो में काव्या अनिरुद्ध गांधी का रोल प्ले कर रही हैं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा प्ले कर रही हैं। मदालसा एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं, उन्होंने साल 2018 में मिथुन के बेटे मिमोह से शादी की थी। मदालसा ने एक्ट्रेस अदिति गुप्ता को शो में रिप्लेस किया था। यह पहली बार है जब मदालसा छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने हिंदी, तेलेगु, कन्नड़, तमिल और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

ससुर के कहने पर किया टीवी शो

मदालसा का कहना है कि उन्होंने अपने ससुर और जाने माने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के कहने पर छोटे पर्दे पर काम करने का फैसला लिया। मदालसा ने बताया था कि उनके पति मिमोह और ससुर मिथुन शुरुआत से उनके करियर को लेकर बहुत सपोर्टिव रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिथुन लंबे समय तक डांस रिएलिटी शो के जज पैनल का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने ही मदालसा को टीवी डेब्यू के लिए प्रोत्साहित किया, उनका कहना है कि टीवी में बहुत स्कोप है। मदालसा ने अपने ससुर की बात मानी और इस शो में काम करने का फैसला किया। अब शो को बेशुमार प्यार मिल रहा है और मदालसा के रोल को भी काफी पसंद किया जा रहा है। 

इस जानी मानी एक्ट्रेस की हैं बेटी

मदालसा ना केवल मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं बल्कि वो जानी मानी एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी भी हैं। उन्होंने नदिया के पार, हम साथ- साथ हैं और चोरी चोरी चुपके चुपके, मन, अबोध, दरार, अजनबी और राजा भैया जैसी फिल्मों में काम किया है। 

फैमिली के करीब हैं मदालसा

मदालसा रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वो अपनी फैमिली के भी काफी करीब हैं और अपने पेरेंट्स के अलावा अपने सास- ससुर के साथ भी अक्सर फोटोज पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर मदालसा के करीब 5.5 लाख फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर