107kg के एक्टर ने शिव शंकर बनने के लिए घटाया था वजन, 1 दिन की 1 लाख रु. लेता था फीस

TV Mahadev Mohit Raina Weight Loss: भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं छोटे परदे के ऑनस्क्रीन सबसे फेमस शिव शंकर के बारे में...

mohit raina 103 Kg Weight Loss For TV Serial devon ke dev mahadev Know Shivratri 2020 Special Story
टीवी एक्टर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्टर मोहित रैना को महादेव बन खूब पॉपुलैरिटी मिली।
  • मोहित रैना वैसे शुरुआती दौर में CA बनना चाहते थे।
  • ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में हिस्सा लेकर मोहित टॉप-5 में पहुंचे थे।

भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। 21 फरवरी को आज शिवरात्रि है। वैसे बात जब भी एक्टिंग वर्ल्ड के शिव शंकर की होती है तो टीवी एक्टर मोहित रैना का नाम सबसे पहले जहन में आता है। टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए मोहित रैना का ये शो जबरदस्त हिट रहा था।  
हैंडसम हंक मोहित रैना को महादेव बन खूब पॉपुलैरिटी मिली। जम्मू कश्मीर से बिलॉन्ग करने वाले मोहित रैना वैसे शुरुआती दौर में CA बनना चाहते थे। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तभी तो ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में हिस्सा लेने के बाद वो टॉप-5 में पहुंचे और इसी के बाद मोहित रैना ने एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@merainna) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@merainna) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@merainna) on

मोहित रैना को टीवी सीरियल देवों के देव महादेव अच्छी पर्सनैलिटी की वजह से ऑफर हुआ था। हालांकि जब मोहित को इस टीवी सीरियल का ऑफर मिला था वो 107 किलो के थे। बाद में अपने रोल के लिए मोहित ने खूब पसीना बहाया और करीब 30 किलो वजन कम कर महादेव का किरदार निभाया था। वैसे मोहित रैना टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे भगवान शिव थे। मोहित एक दिन का 1 लाख रुपए फीस चार्ज करते थे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@merainna) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shaan_kirar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@merainna) on

टीवी सीरियल देवों के देव महादेव के दौरान मोहित रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। शो की को-स्टार मौनी रॉय के साथ मोहित रैना के लिंकअप भी खूब खबरें आईं। दोनों कई बार साथ-साथ पार्टी करते और इवेंट में देखे जाते। हालांकि मोहित और मौनी में से किसी ने भी इसपर कभी खुलकर बात नहीं की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर