भाभी मोनालिसा का ननद की शादी में दिखा देसी अंदाज, भोजपुरी अदाकारा ने आइवरी लहंगे पर लगाई लाल लिपस्टिक

Monalisa Nanad Wedding Ceremony: मोनालिसा की ननद और भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत की बहन रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। सोमवार को दोनों शादी के बंधन में बंधे....

Monalisa looks Hot in Nanad Aka Sister in law riya singh wedding Ceremony
ननद की शादी में पहुंचीं मोनालिसा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोनालिसा की ननद रिया सिंह की 10 फरवरी को वाराणसी शादी हुई।
  • शादी में मोनालिसा एकदम स्टनिंग लुक में नजर आईं।
  • ननद की शादी की फोटोज मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

भोजपुरी स‍िनेमा की खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास अपनी नई फोटोज से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा एकदम देसी लुक में नजर आ रही हैं। भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने हैवी आइवरी लहंगा कैरी किया है जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं। इस लहंगे के साथ मोनालिसा ने लाइट ज्वैलरी और लाल लिपस्टिक लगाई थी। मोनालिसा ने इन नई तस्वीरों से सनसनी मचा दी है उनके हर फोटो को फैन्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। 
वैसे आपको बता दें मोनालिसा की ये फोटोज उनकी ननद रिया सिंह की शादी की है। जहां भाभी मोनालिसा बेहद ग्लैमरल लुक में दिखीं। मोनालिसा की ननद और भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत की बहन रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव रघुवंशी के साथ शादी कर ली है। सोमवार को दोनों शादी के बंधन में बंधे। विक्रांत शादी के दौरान मंडप से लेकर बहन की बिदाई तक की सभी रस्में निभाते दिखे। विक्रांत ने भी बहन-बहनोई की फोटोज शेयर की हैं। इसमें न्यूली मैरिड कपल रिया और गौरव एकसाथ काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aslimonalisa) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vikrant8235) on


शनिवार को मोनालिसा की ननद की हल्दी सेरेमनी रखी गई थी। जिसकी फोटोज बिग बॉस फेम मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत बहन की हल्दी में पूरी फैमिली के साथ खूब एंजॉय करते दिखे थे हालांकि फोटोज में मोनालिसा खुद कहीं दिखाई नहीं दी थीं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@riyasingh2291) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@riyasingh2291) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@riyasingh2291) on


भोजपुरी इंडस्‍ट्री में मोनालि‍सा का एक बड़ा नाम हैं। उन्‍होंने कई हिट फ‍िल्‍मों में काम किया है। मोनालि‍सा का असली नाम अंतरा बिस्‍वास है लेकिन परदे और स्टेज पर वह फैंस के बीच मोनालि‍सा के नाम से मशहूर हैं। 21 नवंबर 1982 में जन्मी मोनालिसा अब तक 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आई हैं। फिलहाल वो सीरियल नजर का हिस्सा हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर