Mouni Roy Pics: मौनी रॉय के खूबसूरत फिगर पर फिदा हैं फैंस, देखें नागिन स्टार की 10 स्टनिंग फोटोज

Mouni Roy Bold Stunning Pictures: मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और बिकिनी तस्वीरें पोस्ट करती नजर आती हैं। उन्होंने 2006 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था।

TV Actress mouni roy 10 Latest Bold Stunning Pictures unknown facts
मौनी रॉय। 
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय ने अपने हॉट लुक्स से इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है।
  • मौनी आजकल सभी की फेवरेट बन चुकी हैं और लोग इन्हें देखना काफी पसंद भी करते हैं।
  • बहुचर्चित टीवी सीरियल नागिन में मौनी की प्रमुख भूमिका रही।

मौनी रॉय बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2006 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में देवों के देव महादेव सीरियल में सती का किरदार निभाया। बहुचर्चित टीवी सीरियल नागिन में भी उनकी प्रमुख भूमिका रही है। कई रियलटी शो करने के बाद वो अब बॉलीवुड में हाथ आजमा रही हैं। मौनी रॉय ने अपने हॉट लुक्स से इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। मौनी आजकल सभी की फेवरेट बन चुकी हैं और लोग इन्हें देखना काफी पसंद भी करते हैं। मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और बिकिनी तस्वीरें पोस्ट करती नजर आती हैं। 

मौनी रॉय के हॉट लुक्स के सभी दीवाने हैं, उनका सोशल मीडिया अकाउंटस हॉट फोटोज से भरा पड़ा है। एक्‍ट्रेस मौनी रॉय अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। उनका खूबसूरत फिगर और टोन्‍ड बॉडी किसी डीवा से कम नहीं है। जिस तरह मौनी अपने टीवी सीरियल और मूवी का प्रमोशन सोशल मीडिया पर करती हैं, उसी तरह मौनी अपने फैंस के लिए फिटनेस टिप्स भी देती हैं। मौनी फिटनेस के बारे में काफी जागरूक हैं, इसलिए वह हमेशा वर्कआउट करती नजर आती हैं।

मौनी रॉय को स‍िनेमा और टीवी के लोग इसी नाम से जानते हैं और बुलाते हैं लेकिन मौनी के दोस्त उन्‍हें मान्या के नाम से बुलाते है। टीवी जगत में मौनी के कई दोस्त हैं, जो उन्हें इस नाम से बुलाते हैं।

2007 में उन्‍होंने स्‍टार प्‍लस के लोकप्र‍िय शो क्‍योंकि सास भी कभी बहू से डेब्‍यू किया था। उसके बाद उनको पहचान लाइफ ओके पर प्रसार‍ित होने वाले शो देवों के देव...महादेव से मिली।

एक्टिंग से पहले मौनी अपने डांस को लेकर काफी फेमस थी। मौनी ने ज़रा नच के दिखा शो में अपने डांस का जादू बिखेरा था। 2008 में मौनी इस शो की विनर भी रही थीं। मौनी कत्‍थक में पारंगत हैं।

28 सितंबर 1985 को मौनी रॉ का जन्‍म पश्‍च‍िम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था। उनके प‍िता अन‍िल रॉय अधीक्षक थे जबकि उनकी मां मुक्‍ति रॉय टीजर थीं। मौनी रॉय टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं और उन्‍होंने अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म गोल्‍ड से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। आज हर कोई उनकी मेहनत की तारीफ कर रहा है। मौनी अपने पिता को अपनी लाइफ का सुपरहीरो और आइडल मानती हैं।

मौनी रॉय ने 2019 में राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना में मुख्य भूमिका निभाई थी। एक्‍ट्रेस मौनी रॉय अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। उनका खूबसूरत फिगर और टोन्‍ड बॉडी किसी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस से कम नहीं है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर