Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता..' की बबीता के साथ मारपीट करता था ये एक्टर, बाद में मांगी थी माफी

टीवी मसाला
Updated Sep 28, 2019 | 15:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गई हैं। मुनमुन ने साल 2008 में एक्टर अरमान कोहली को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अरमान मुनमुन के साथ मारपीट करते थे।

Munmun Dutta
Munmun Dutta 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का आज जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं
  • साल 2008 में मुनमुन दत्ता ने एक्टर अरमान कोहली को डेट किया था, जो उनके साथ मारपीट करते थे
  • मुनमुन ने अरमान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी

मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का आज जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं। मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी में अपनी मास्टर की पढ़ाई पूरी की। 

मुनमुन दत्ता पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं और डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन एक्टिंग में आ गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। उन्होंने बताया था, 'मैं पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। मैं अब भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। कभी- कभी मौका मिलता है तो मैं बहुत पढ़ती हूं। मेरे फोन में मेडिकल से संबंधित ऐप हैं।' हालांकि मुनमुन पुणे में रहती थीं और इस दौरान उन्होंने फैशन शो में हिस्सा बनीं। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में हम सब बाराती से एक्टिंग डेब्यू किया। वो कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में भी नजर आईं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MUNMUN DUTTA (@mmoonstar) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Armaan Kohli (@armaankohliofficial) on

 

मुनमुन दत्ता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बिग बॉस- 7 में नजर आए एक्टर अरमान कोहली को डेट कर चुकी हैं। मुनमुन ने साल 2008 में अरमान को डेट करना शुरू किया था लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। मुनमुन ने अरमान पर यह आरोप लगाया था कि वो उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे। मुनमुन ने बताया था कि अरमान का व्यवहार उनके साथ काफी गुस्सैल था और वो उनके साथ मारपीट तक करते थे।

मुनमुन दत्ता के इस आरोप का डॉली बिंद्रा ने समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि अरमान मुनमुन के साथ बुरा बर्ताव करते थे। इसके बाद मुनमुन ने अरमान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था जिसके बाद उन्हें (अरमान को) माफी मांगनी पड़ी थी।  मालूम हो कि बिग बॉस में भी अरमान का गुस्सैल रूप देखने को मिला था जहां वो अक्सर दूसरे घरवालों से लड़ाई और गालीगलौच करते थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MUNMUN DUTTA (@mmoonstar) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MUNMUN DUTTA (@mmoonstar) on

 

मालूम हो कि साल 2008 में मुनमुन को टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का रोल मिला। इसके बाद लगातार 11 सालों से वो इस रोल को बाखूबी प्ले कर रहीं हैं। उनके रोल को काफी पसंद किया जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर