नागिन-4 फेम अनीता हसनंदानी खिंचवाना चाहती थीं न्यूड फोटो, पति ने इस वजह से किया इंकार

Anita Hassanandani Want Nude Photoshoot: अनीता हसनंदानी पति रोहित रेड्डी के साथ वैलेंटाइन डे मनाने में बिजी हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एक पोस्ट किया है जिसे लेकर वो चर्चा में आ गई हैं। 

Naagin 4 Actress Anita hassanandani valentines day With husband Rohit reddy
अनीता हसनंदानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नीता हसनंदानी इन दिनों सीरियल नागिन-4 में नजर आ रही हैं।
  • अनीता हसनंदानी का नागिन-4 में निगेटिव रोल है।
  • वो सीरियल में दोमुई इच्छाधारी नागिन विशाखा का रोल निभा रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों सीरियल नागिन-4 में नजर आ रही हैं। सीरियल में अनीता दोमुई इच्छाधारी नागिन विशाखा का रोल निभा रही हैं। अनीता हसनंदानी का नागिन-4 में निगेटिव रोल है। हालांकि रियल लाइफ में अनीता बेहद पॉजीटिव और खुशमिजाज इंसान हैं। अनीता अपने फैन्स के लिए अक्सर फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 
फिलहाल अनीता हसनंदानी पति रोहित रेड्डी के साथ वैलेंटाइन डे मनाने में बिजी हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जिसे लेकर वो चर्चा में आ गई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anitahassanandani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anitahassanandani) on

दरअसल नागिन-4 की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने पोस्ट में बताया है कि वो अपने पति रोहित रेड्डी से एक न्यूड फोटो क्लिक कराना चाहती थीं। अनीता को जिस तरह का फोटो चाहिए था उन्होंने उसकी एक झलक भी शेयर की है। हालांकि अनीता हसनंदानी के पति ने उनका ऐसा फोटो क्लिक करने के इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने जो फोटो क्लिक किया वो दूर-दूर तक उस पोज से कहीं मैच नहीं कर रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rohitreddygoa) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rohitreddygoa) on

अनीता हसनंदानी ने अपने मनमुताबिक न्यूड फोटो क्लिक ना किए जाने पर पति से जब शिकायत की है तो इसपर रोहित रेड्डी ने भी मजेदार जवाब दिया है। रोहित ने कहा कि कम बजट में ऐसे ही फोटो आएंगे। आम लोगों की उम्मीदें बढ़ाना बंद करो...। अनीता और रोहित की इस क्यूट कमेंटबाजी को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर