Naagin-4: वृंदा को भारी पड़ी विशाखा से दोस्ती, मान्यता के साथ स्वरा मां और देव को भी खोने की आई नौबत

Naagin 4 Written Update: नागिन-4 में क्या वृंदा, विशाखा के इरादों को नाकाम कर पाएगी? क्या वो मान्यता मां को बचाने के चक्कर में देव को भी खो देगी....

naagin 4 written update Vishakha Kill Dev Soon And Brinda in trouble Bhagya Ka Zehreela Khel
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 में विशाखा, वृंदा को अपने जाल में फांसती जा रही है।
  • पारेख परिवार में आकर विशाखा ने देव और वृंदा के बीच दूरी पैदा कर दी है।
  • नागमणि के लालच में विशाखा किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

नागिन-4 में शिवरात्रि के मौके पर कहानी में कुछ अलग ही नए ट्विस्ट आए हैं। वृंदा एक तरफ अपनी मान्यता मां को ढूंढने के लिए एड़ी-चोटी का पूरा जोर लगा रही है तो वहीं विशाखा है जो उसे अपने जाल में फांसती जा रही है। विशाखा लगातार अपने मंसूबों में कामयाब हो रही है तभी तो पहले उसने पारेख परिवार में एंट्री ली। यहां आकर देव और वृंदा को दूर करने की उसकी प्लानिंग सफल हो रही है। कहानी में वृंदा का एक्स मंगेतर रजत फिर से वापस आ गया है। इसी के जरिए विशाखा, देव और वृंदा को दूर कर रही है। 
विशाखा, वृंदा को जल्द से जल्द देव से दूर कर देना चाहती है। ताकि बाद में वो, देव को मारकर नागमणी हासिल कर सके। इसी नागमणि के लालच में विशाखा ने अब एक नई चाल चली है। मान्यता को लाल टेकरी मंदिर में कैद कर चुकी विशाखा अब वृंदा के साथ भी कुछ ऐसा ही करने वाली है। महाशिवरात्रि वाले नागिन-4 एपिसोड में विशाखा ओम वाले लॉकेट से वृंदा को गलत-गलत संदेश भेजती है। इससे जरिए वृंदा को यकीन हो जाता है कि उसकी मां लाल टेकरी मंदिर स्थित एक गुफा में कैद है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@loves_nagin_all_seasons) on

वृंदा, विशाखा को ये सारी बात बताती है। विशाखा अपने प्लान में सफल हो जाती है। इसके बाद वृंदा की जगह पारेख फैमिली के शिवराकत्रि वाले जश्न में विशाखा उसकी रूप लेकर मौजूद हो जाती है। तभी सबसे नजर चुराकर वृंदा अपनी मान्यता मां को ढूंढने निकल पड़ती है। इसी बीच वृंदा को जाते हुए स्वरा मां देख लेती है। तब वृंदा उन्हें बताती है कि वो जान चुकी है कि उसकी असली मां कोई और है। उसी मां को बचाने के लिए वृंदा जा रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

ऐसे में वृंदा संग स्वरा भी उसके साथ जाती है। इधर विशाखा के प्लान के मुताबिक वो वृंदा को लाल टेकरी मंदिर में ही कैद कर देना चाहती है। ताकि पारेख परिवार में वो अपना रूप बदलकर वृंदा बन सके और देव को मौत के घाट उतार सके। हालांकि इस प्लान का हिस्सा स्वरा मां नहीं होती है लेकिन अब वृंदा के साथ उसकी दूसरी मां भी इस गुफा में फंसने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on

अब देखना ये है कि क्या वृंदा, विशाखा के इरादों को नाकाम कर पाएगी? क्या वो मान्यता मां को बचा पाएगी? या फिर मान्यता मां को बचाने के चक्कर में स्वरा मां को भी खो देगी? इन सभी सवालों के जवाब नागिन-4 के अगले वीकेंड एपिसोड में दर्शकों को मिलेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर