Naagin-4 Promo: निया शर्मा-जैस्मीन भसीन के सीरियल नागिन-4 का नया प्रोमो जारी, इतने दिन बाद हो रहा ऑन एयर

टीवी मसाला
Updated Dec 03, 2019 | 16:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ekta Kapoor Naagin 4 New Promo: सीरियल नागिन फ्रैंचाइजी का चौथा सीजन जल्द ऑनएयर होने जा रहा है। अब हाल ही में नागिन-4 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है...

nia sharma Jasmin Bhasin And Vijayendra Kumeria Naagin 4 New Promo watch video
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन-4 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है।
  • निया शर्मा और जैस्मीन भसीन नए प्रोमो में एकदम डिफरेंट लुक में नजर आ रही हैं।
  • नागिन का चौधा सीजन 14 दिसंबर को ऑनएयर हो रहा है।

एकता कपूर जल्द छोटे परदे पर टीवी सीरियल नागिन-4 लेकर आ रही हैं। टीवी जगत के हिट सीरियल नागिन फ्रैंचाइजी का ये चौथा सीजन है जिसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में नागिन-4 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है जो कि बहुत ही रोमांचक है। 
नागिन-4 के नए प्रोमो में लीड एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया जंगल में गिटार बजाते हुए दिखाई देते हैं। तभी इस जवान लड़के को अपने प्रेम के जाल में फंसाते हुए निया शर्मा उनके आसपास घूमते हुए जंगल से निकलती हैं। निया थोड़ी खोई हुई नजर आती हैं लेकिन विजयेंद्र उनका पीछा करने लगते हैं। तभी प्रोमो में दूसरी नागिन बनीं जैस्मीन भसीन की एंट्री होती है। यहीं से प्रोमो में ट्विस्ट आने शुरू हो जाते हैं। जैस्मीन देखते ही देखते विजयेंद्र को अपने जाल में फंसा लेती हैं। आखिर में विजयेंद्र जंगल में कई सांपों के बीच फंसे दिखते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on


प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है- 'देखिए दो जिंदगियों की उलझी हुई तकदीर की कहानी। नागिन भाग्य का जहरीला खेल।' नागिन-4 के प्रोमो को ध्यान से देखा जाए तो जैस्मिन कहीं ना कहीं निगेटिव किरदार में हैं। वीडियो में उनका गुस्सैल लुक और बदला लेने वाली भावना नजर आती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

नागिन-4 में दिखेगी बदले की कहानी
नागिन 4 में निया शर्मा बदला लेते हुए नजर आएंगी। शो में निया बेला के रोल में बृंदा के रोल में नजर आएंगी। हाल ही में शो का एक वीडियो सामने आया था जिसमें बृंदा अपने स्वर्गीय माता- पिता (बेला और माहिर) की मौत के बारे में सोच रही हैं और इस दौरान उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कहानी बृंदा की होगी जो अपने माता पिता का इंतकाम लेगी। हालांकि इस सीजन की असली कहानी क्या है ये तो सीरियल ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगी। आपको बताते चलें नागिन का चौधा सीजन 10 दिन बाद 14 दिसंबर को ऑनएयर हो रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर