Naagin 4 में क्‍या प्रेग्‍नेंट हुई बृंदा, आख‍िर देव क्‍यों लगा रहा है अपनी पत्‍नी पर ये इल्‍जाम

Brinda Gets Pregnant In Naagin 4 Spoiler Alert: नागिन-4 की में अब तो देव और बृंदा की लाइफ में एक नया भूचाल आने वाला है। इसकी वजह बृंदा की प्रेग्नेंसी होगी...

naagin 4 spoiler Dev Brinda major fight Because Actress Gets Pregnant
सीरियल नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 में देव और बृंदा की लाइफ में एक नया भूचाल आने वाला है।
  • नागिन-4 की लीड स्टार बृंदा के प्रेंग्नेंट होने की बात सामने आने वाली है।
  • प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलते ही देव का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाएगा।

नागिन-4 में कहानी में ऑडियंस देव और बृंदा की केमेस्ट्री खूब एंजॉय कर रही है। छोटे परदे की ये फ्रेश जोड़ी बहुत ही कम वक्त में मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में से एक बन चुकी है। वैसे बृंदा और देव की लाइफ में विशाखा ने पहले ही कई परेशानियां पैदा कर दी हैं। विशाखा बार-बार शो में बृंदा का रूप लेकर देव को गलत-गलत मैसेज दे देती है। इसी वजह से बृंदा और देव की शादीशुदा लाइफ में प्यार की बजाय दूरियां बढ़ गई हैं।
अब तो देव और बृंदा की लाइफ में एक नया भूचाल आने वाला है। इसकी वजह बृंदा की प्रेग्नेंसी होगी। जी हां, नागिन-4 की लीड स्टार बृंदा प्रेंग्नेंट हैं और इस बात की जानकारी मिलते ही देव का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। जैसा कि देव अपनी पत्नी बृंदा को बहुत प्यार करते हैं लेकिन हाल फिलहाल में पत्नी के एक्स मंगेतर रजत के आने से वो बेहद खफा हैं। पार्टी में देव को बृंदा की रजत के साथ नजदीकियां भी देखने को मिली थीं। इसी वजह से देव के शक का कीड़ा बड़ा होता जा रहा है और अब तो बेडरूप में प्रेग्नेंसी किट मिलने बाद देव आग बबूला हो जाएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on

देव को कमरे में मिली पॉजीटिव प्रेग्नेंसी किट 
दरअसल नागिन-4 के अगले एपिसोड में देव को अपने और बृंदा के बेडरूम में एक प्रेंग्नेंसी किट मिलेगी। जिसपर पॉजीटिव का साइन होगा। ये किट देखने के बाद देव, बृंदा की एक नहीं सुनेंगे और सीधा उसपर चिल्लाना शुरू कर देंगे। देव, बृंदा से सवालों की लड़ी लगा देंगे कि वो प्रेग्नेंट कैसे हुईं? ये किसका बच्चा? और उनके पीठ पीछे किसके साथ उनका

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishanibollyvideos) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

आखिर कौन है नागिन-4 में प्रेग्नेंट?
नागिन-4 के प्लॉट में प्रेग्नेंसी का जिक्र हो रहा है और आरोप बृंदा पर लग रहे हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि बृंदा नहीं उनकी ननद और देव की बहन लिली प्रेग्नेंट हैं। लिली अपने बॉयफ्रेंड से प्रेग्नेंट हो गई हैं हालांकि ये बात किसी को नहीं पता है। निया को कुछ हद तक शक तो हुआ है लेकिन देव के सामने उन्होंने मुंह नहीं खोलेंगी और घर की अच्छी बहू बनकर सारे इल्जाम अपने ऊपर ले लेंगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर