जैसमीन भसीन की सुरभि ज्योति संग होगी नागिन-4 में वापसी, इस ट्विस्ट के साथ देव-बृंदा की लाइफ में आएंगी नयनतारा

Jasmin Bhasin All Set To Comeback In Naagin 4: लाल टेकरी मंदिर में विशाखा से देव को बचाने बेला यानि सुरभि ज्योति शो में कमबैक कर रही हैं। सुरभि के साथ ही अब जैसमीन भसीन का भी शो में लौटने का वक्त आ गया है...

Naagin 4 spoiler Jasmin Bhasin Re-enter in Show With Surbhi jyoti Now Nayantara All Set To comeback
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जैसमीन भसीन पिछले कई एपिसोड्स से नागिन-4 में नहीं दिखी हैं।
  • अब नयनतारा का रोल निभा रहीं जैसमीन भसीन की शो में वापसी हो रही है।
  • जैसमीन भसीन की री-एंट्री एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के साथ होने वाली है।

नागिन-4 में लंबे टाइम से जैसमीन भसीन नजर नहीं आ रही हैं। नयनतारा का रोल निभा रही हैं जैसमीन भसीन पिछले कई एपिसोड्स में नहीं दिखी हैं। हालांकि अब खबर है कि जैसमीन भसीन की नागिन-4 में फिर से वापसी हो रही है। बड़ा ट्विस्ट ये है कि नयनतारा की जान सीरियल में देव बचाने वाले हैं और जैसमीन भसीन की री-एंट्री एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के साथ होने वाली है।
दरअसल नागिन-4 में विशाखा लगभग अपने इरादों में कामयाब हो चुकी है। बृंदा और मान्यता को अपने जाल में फंसाने के बाद विशाखा यानी अनीता हसनंदानी देव को मौत के घाट उतारने के करीब पहुंच चुकी है। लाल टेकरी मंदिर में विशाखा देव को मारने वाली हैं लेकिन देव को बचाने के लिए बेला यानि सुरभि ज्योति शो में कमबैक कर रही हैं। सुरभि ज्योति शिव मंदिर में प्रकट होकर विशाखा को सबक सिखाएंगी और इस दौरान अपने शरीर में नागमणि धारण कर चुके देव, नयनतारा को अंजाने में सेफ करेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin_lifeline) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin_lifeline) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor) on

देव पर कुछ शक्तियों का असर होगा और इस दौरान अंजाने में उनका हाथ एक पिलर पर पड़ेगा। जिसमें नयनतारा को विशाखा ने कैद किया हुआ है। नागमणि की शक्तियों का असर होगा कि उस पिलर में कैद नयनतारा आजाद हो जाएंगी और इसी के साथ जैसमीन भसीन की नागिन-4 में दोबारा से वापसी होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin_14) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin_lifeline) on

नागिन-4 में जैसमीन भसीन की वापसी के साथ शो में बना उनकी डेथ का सीक्रेट भी रिवील हो जाएगा। सीरियल के मान्यता और बृंदा को लगता है कि नयनतारा की डेथ हो चुकी है लेकिन ऐसा नहीं है। ये सब विशाखा की चाल थी जिसका जल्द ही जैसमीन भसीन की वापसी के साथ भंडाफोड़ हो जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर