40 साल आगे बढ़ी हिना खान के नागिन-5 की कहानी, सुरभि चंदना-मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा ने ली एंट्री- Video

Naagin 5 Update & Spoiler: हिना खान ने 40 साल बाद पुनर्जन्म लिया है। पुनर्जन्म की कहानी में सर्वश्रेष्ठ आदिनागिन के साथ ही उनके प्रेमी हृदय नाग और पक्षी चील का दोबारा जन्म हो चुका है...

Naagin 5 spoilers Surbhi Chandna Mohit sehgal sharad malhotra grand entry in hina khan TV show written update
नागिन-5।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिना खान ने आखिरकार लाल टेकरी मंदिर का राज खोल दिया है।
  • अब हिना खान अपने अधूरे प्यार को पूरा करने के रास्ते पर निकल चुकी हैं।
  • नागिन-5 में फाइनली लीड कास्ट सुरभि चंदना, मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा की एंट्री हो गई है।

नागिन-5 में हिना खान ने आखिरकार लाल टेकरी मंदिर का राज खोल दिया है। इसी के बाद निया शर्मा यानि वृंदा के प्यार देव (विजयेंद्र कुमेरिया) को फिर से जीवनदान मिल गया है। अब सर्वश्रेष्ठ आदिनागिन बनीं हिना खान अपने अधूरे प्यार को पूरा करने के रास्ते पर निकल चुकी हैं। तभी तो नागिन-5 में रविवार के एपिसोड में फाइनली लीड स्टारकास्ट सुरभि चंदना, मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा की भी एंट्री हो गई है।

40 साल आगे बढ़ी नागिन-5 की कहानी
देव-वृंदा के मिलन के बाद सर्वश्रेष्ठ आदिनागिन बनीं हिना खान ने 40 साल बाद पुनर्जन्म लिया है। हिना खान के इस पुनर्जन्म की कहानी को सुरभि चंदना आगे बढ़ा रही हैं। अब सर्वश्रेष्ठ आदिनागिन का नया रूप सुरभि चंदना का है जो कि बानी का रोल नागिन-5 में निभा रही हैं। 


सर्वश्रेष्ठ आदिनागिन के साथ ही उनके प्रेमी हृदय नाग बने मोहित मल्होत्रा और पक्षी चील अंकेश बने धूरज धूपर का भी पुनर्जन्म हो गया है। इन दोनों को पुनर्जन्म रोल में मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा ने रिप्लेस किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_sn.creation_) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.official) on

धमाकेदार रही मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा की एंट्री
नागिन-5 में लीड मेल रोल निभा रहे मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा की धमाकेदार एंट्री हुई। एपिसोड में हृदय नाग और अंकेश चील के बीच की राइवलरी साफ दिखी। मोहित सहगल का जहां सुरभि चंदना के साथ लव एंगल दिखाया गया। तो वहीं शरद मल्होत्रा एक बिगड़े हुए अमीरजादे बनकर दर्शकों के सामने आए। साथ ही आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच फाइट सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naaglok) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.official) on

सुरभि चंदना का दिखा स्टनिंग लुक
सर्वश्रेष्ठ आदिनागिन बनीं हिना खान ने इसबार मानव रूप में सुरभि चंदना के जरिए जन्म लिया है। पहले ही दिन शादी का सीक्वेंस दिखाया गया। इसमें सुरभि चंदना अपनी सबसे अच्छी दोस्त को शादी के लिए तैयार करतीं और पूरी तैयारियां संभालती नजर आईं। वेडिंग फंक्शन में सुरभि चंदना का स्टनिंग लुक देखने को मिला। पहले दिन डार्क ग्रीन कलर का शरारा पहने सुरभि को ट्रेडीशनल लुक में देखा गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर